Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुअर दाल में लगा महंगाई का तड़का, 100 रुपए क्विंटल हुई महंगी

Toor Dal Price: तुवर दाल के दाम एक बार फिर से मिल गए हैं...जानें क्या हैं रेट

2 min read
Google source verification
Toor Dal Price

Toor Dal Price

Toor Dal Price: एक बार फिर से किचन में महंगाई का तड़का लगा है। आयातित मालों में आई तेजी से दाल मिलों ने तुवर दाल के दाम 100 रुपए क्विंटल बढ़ा दिए। हालांकि बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से लंबी तेजी के आसार नहीं है। दलहनों में लेवाली का अभाव बना हुआ है। चने में आगे गिरावट देखी जा सकती है।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 6350, तुवर लेमन 9725, तुवर सफेद 7000 व उड़द एफएक्यू 8500 रुपए है।वहीं काबली चना कंटेनर भाव (40-42) 15600, (42-44) 15300, (44-46) 15000, (58-60) 11900 रुपए है।

ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना की राशि 5 हजार तक बढ़ेगी , CM ने कर दिया ऐलान


दाल-दलहनों की थोक कीमतें

दलहन: चना कांटा 6700 से 6750, विशाल 6600, डंकी 5800 से 6000, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10200 से 10400, कर्नाटक 10400 से 10600, निमाड़ी 8500 से 9700, मूंग गरमी का 8000 से 8200, एवरेज 7200 से 7700, मूंग बोल्ड 7800 से 8300, उड़द बोल्ड नया 8300 से 8800, मीडियम 6500 से 7800, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 8300 से 8400, मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, मसूर दाल मीडियम 7450 से 7550, बोल्ड 7650 से 7750, तुवर दाल सवा नंबर 10600 से 10700, फूल 11600 से 11700, बेस्ट तुवर दाल 15200 से 15300, ब्रांडेड तुवर दाल 16400, मूंग दाल मीडियम 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9600, मूंग मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10100 से 10200, उड़द दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, उड़द मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11500 से 11700 रुपए।

मक्का बढ़कर 2425 रुपए क्विंटल बिकी

आवक कमजोर रहने के साथ स्टॉर्च वालों की मांग से मक्का के भाव तेज रहे। मक्का की 700 व गेहूं की 1500 बोरी आवक हुई। मिल क्वालिटी 2850 से 2900, लोकवन गेहूं 2900 से 3210, मालवराज 2900 से 2925, पूर्णा 2900 से 3000 रुपए क्विंटल। मक्का 2400 से 2425 रुपए क्विंटल बिकी।