25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 फीट की ऊंचाई से दो युवकों सहित गिरी पोकलेन मशीन, दोनों की मौत

बाणगंगा इलाके में मुरम की खदान में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। १०० फीट की ऊंचाई पर पोकलेन मशीन नीचे आ गिरी थी...

2 min read
Google source verification
two boys died in indore,poclain machine ,construction work accident

इंदौर. बाणगंगा इलाके में मुरम की खदान में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। १०० फीट की ऊंचाई पर पोकलेन मशीन नीचे आ गिरी थी, जिसके साथ दोनों युवक भी गिर गए। ऑपरेटर का शव मशीन में ही फंस गया, जिसे काफी प्रयास के बाद निकाला जा सका।

बाणगंगा पुलिस ने बताया, सांवेर रोड पर ग्राम रेवती में बुधवार सुबह ११ बजे मुरम खदान में हादसा हो गया। यहां पर पृथ्वी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अपना काम करती हैं, जिसके मालिक करण ठाकुर है। यहां एक पहाड़ी पर पोकलेन मशीन का सुबह मेंटनेंस हो रहा था। ब्लास्ंिटग के बाद मौजूद पत्थरों को मशीन से हटाया जाता है। सुबह पोकलेन का ऑपरेटर नंदलाल प्रजापत (२६) व हेल्पर वीरेंद्र गोस्वामी पहाड़ी पर खुदाई कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ी का एक हिस्सा धंस गया तो संतुलन बिगडऩे से मशीन नीचे आ गिरी। जिस पहाड़ी पर मशीन थी, उसकी उंचाई करीब १०० फीट है। इतनी उंचाई से गिरने पर नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र को साथी कर्मचारी निजी अस्पताल में ले गए। कुछ देर बाद वीरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। नंदलाल का शव मशीन में ही फंस गया था। काफी प्रयास के बाद कर्मचारियों ने शव को बाहर निकाला। दोनो मूलत: सीधी के रहने वाले हैं। करीब ५ साल से वो इस खदान में काम कर रहे हैं। यहीं पर बने क्वार्टर में दोनों रहते थे। नंदलाल के साथ उसका बड़ा भाई संतोष व वीरेंद्र के साथ फुफेरा भाई राजेश भी काम करते हैं। उन्होंने हादसे की जानकारी दोनों के परिजन को दी। कंपनी कर्मचारी दीपक के अनुसार मशीन का मेंटेनेंस करने के दौरान हादसा हुआ है।


दोनों का पोस्टमॉर्टम अरबिंदो अस्पताल में करवाया। उनका शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए दोनों भाई सीधी जा रहे हैं। हादसे की जानकारी के बाद से दोनों के परिवार का बुरा हाल है। बाणगंगा पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।