18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिस्सा मांगने गए युवक को चाचा और भाई ने पीटा

परिवार का आरोप- पीटकर चौराहे पर पटक दिया

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Aug 05, 2022

crime

crime

इंदौर। आजाद नगर में एक युवक को उसके चाचा और चचेर भाई ने पीट दिया। उसके परिवार का आरोप है की वह अपने पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए गया था। वहां पर आरोपियों ने उसे पीटा और फिर चौराहे पर लाकर पटक दिया। उलटा उनके खिलाफ शिकायत भी कर दी। आदिल पिता फिरोज (25) निवासी हुसैनी चौक आजाद नगर को घायल हालत में अस्पताल लाया गया। उसके परिजनों ने बताया कि पिता की मौत हो चुकी है। उसकी पैतृक संपत्ति पर उसके पिता के भाइयों का कब्जा है। जब भी इस बारे में बात करता है तो वह उनके साथ में मारपीट किया करते हैं। कल भी वह उनके पास में अपने हिस्से की बात करने के लिए गया था। वहां पर उसे शानू, जावेद और अन्य लोगों ने पीट दिया। उसका अंगूठा भी काट दिया। घायल हालत में वह चौराहे पर पड़ा था। आसपास के लोगों ने उन्हें खबर की तो वह उसे लेकर अस्पताल आए गए। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
मामूली बात पर झगड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट
चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घर के पास खड़े रहने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में कहासुनी हुई और दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे को पीट दिया। पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है। शानू पिता अब्दुल रज्जाक (28) निवासी न्यू लक्ष्मी नगर की शिकायत पर कालू, यूनुस, भय्यू मोटा के खिलाफ केस दर्ज किया है। शानू ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे बोले कि हमारी गली में क्या करने आया है। इसी बात पर विवाद किया और उसे डंडे से पीट दिया। इस पर उसे जांघ व सिर पर चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कालू शेख (20) निवासी न्यू लक्ष्मी नगर की शिकायत पर शानू, अब्दुल रज्जाक और भूरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। कालू ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके घर के बाहर खड़े होकर उसका नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने डंडे से उसे पीट दिया। उसके पैर में चोट आई। जब फुफेरा भाई यूनुस बीच बचाव करने आया तो तीनों ने उसके साथ में भी मारपीट कर दी।