
इंदौर आए यूपी के सीएम ने किया विपक्ष पर बड़ा हमला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इंदौर में थे। वे इंदौर में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। योगी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि कुछ लोगों को राम-कृष्ण की परंपरा अच्छी नहीं लगती है। शिवाजी और गुरु गोबिंद सिंह जी का सम्मान अच्छा नहीं लगता है। विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।
योगी ने कहा कि 350 वर्ष पहले शिवाजी महाराज ने सबसे क्रूर शासक मुगल सत्ता को चुनौती देकर हिन्दवी साम्राज्य की स्थापना की थी। शिवाजी महाराज ने भगवा को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया था। हमारी सरकार आने से पहले की सरकार ने एक मुगल म्यूजिम बनाने का काम किया था। हमने नामकरण ही छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर कर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर आगरा में एक म्यूजिम का निर्माण अब हो रहा है, जो छत्रपति शिवाजी के शौर्य और पराक्रम और भारत के इतिहास की कहानी कहने वाला होगा।
योगी बोले- महाशक्ति बनेगा भारत
योगी ने कहा कि यह भारत के लिए शुभ अवसर चल रहा है। भारत ने 9 और 10 सितंबर को जी 20 देशों के बहुत बड़ी समिट को दिल्ली में आयोजित किया। आज पूरी दुनिया बदलते हुए भारत और उसके नेतृत्व को देख रही है। नए भारत का दर्शन कर रही है। वैश्विक मंच पर भारत को देख रही है। बढ़ते हुए आर्थिक परिदृश्य को देख रही है। यह दुनिया को चमत्कृत कर रहा है। भारत को अब विश्व की महाशक्ति बनने से कोई रोक नहीं सकता।
विपक्ष पर कसा तंज
योगी ने विपक्ष का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि लेकिन, बहुत से लोग हैं जो भारत और भारतीयता को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, प्रश्न खड़ा करते हैं। उन्हें राम की परंपरा, कृष्ण की परंपरा अच्छी नहीं लगती। छत्रपति और गुरु गोविंद सिंह का सम्मान अच्छा नहीं लगा। यह लोग विदेशी हुकूमत हो, विदेशी आक्रांताओं को आज भी अपना आका मानना चाहते हैं। ऐसी मानसिकता के लिए भारत में जगह नहीं होनी चाहिए। योगी ने कहा कि इस भव्य स्मारक की शुरुआत इंदौर से हो रही है। तमिलनाडू से लेकर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जरूर सुनाई देगी।
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सबसे पहले महापौरजी और जनता का अभिनंदन करता हूं कि पीएम मोदीजी के विजन को स्मार्ट सिटी और स्वच्छ सिटी में इंदौर शहर को देश और दुनिया में पहुंचाया है। मैं यहां के मुख्यमंत्रीजी को, मध्यप्रदेश शासन की पूरी टीम को, नगर निगम सहित सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करता हूं। योगी ने इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन और स्मार्ट सिटी में भी नंबर वन आने पर बधाई दी। इस मौके पर महापौर पुष्पमित्र भार्गव, तुलसी सिलावट, उठा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, कविता पाटिदार, महेंद्र हार्डिया आदि मौजूद थे।
योगी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इंदौर ने पहले स्वच्छ भारत में अग्रणी स्थान प्राप्त किया। सचमुछ यहां के जनप्रतिनिधि, महापौर, पार्षद, सांसद, विधायक और इंदौर की जनता अभिनंदन की प्राप्त है, जिन्होंने लगातार इंदौर में नंबर वन स्थान प्राप्त करने के साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में आगे बढ़ रहे हैं। समर्पण का यह भाव हमें यहां देखने को मिल रहा है।
Updated on:
13 Sept 2023 06:18 pm
Published on:
13 Sept 2023 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
