
vaccination
इंदौर। केंद्रीय नीति आयोग की चेतावनी के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 25-26 अगस्त को आयोजित हो रहे महाअभियान में प्रशासन के लक्ष्य में 1.48 लाख ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहला डोज भी नहीं लगवाया है। प्रयास है, शहर की तरह जिले में भी पहला डोज 100% पूरा हो जाए। ताजा रिसर्च की मानें तो तीसरी लहर आने की स्थिति में 40% संक्रमितों को हॉस्पिटल की भी जरूरत नहीं होगी। 40 हजार 200 गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। शहर में हर जोन में एक पिंक सेंटर बना रहे हैं।
यह जानकारी जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर मनीष सिंह ने ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों की बैठक में दी। उन्होंने बताया, सरकार द्वारा महाअभियान 2.0 के पहले दिन के लिए 1.10 लाख वैक्सीन के डोज दिए जा रहे हैं। 40 हजार हमारे पास हैं। लक्ष्य 3 लाख डोज का है। इसके लिए सरकार से आग्रह कर रहे हैं। प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है।
जिले की सभी आपदा प्रबंधन समितियों को एक्टिव किया है। बूथ स्तर पर प्रयास करेंगे, सभी को पहला डोज लग जाए। कलेक्टर ने बताया, अमरीका के शोधकर्ताओं के अनुसार पहला डोज लगने के बाद संक्रमित व्यक्ति में से 40 व दोनों डोज वाले 80% लोग बिना हॉस्पिटल में भर्ती किए अच्छे हो गए, इसलिए सभी वैक्सीन लगवाएं।
गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम
कलेक्टर ने बताया, गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन जरूरी है। जिले में करीब 45 हजार महिलाओं में से 12% का ही वैक्सीनेशन हो सका है। इसलिए इनके लिए विशेष पिंक सेंटर 19 जोन पर बना रहे हैं।
Published on:
24 Aug 2021 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
