21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धारा 144 लागू होने के कारण निरस्त हो गया था विशाल नगर कीर्तन, अब रविवार को निकलेगा

नगर कीर्तन में गत का दल आकर्षण का केन्द्र रहेगा  

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Nov 16, 2019

धारा 144 लागू होने के कारण नहीं निरस्त हो गया था विशाल नगर कीर्तन, अब रविवार को निकलेगा

धारा 144 लागू होने के कारण नहीं निरस्त हो गया था विशाल नगर कीर्तन, अब रविवार को निकलेगा

इंदौर. सिख समाज ने गुरु नानक देवजी के 550 वें गुरु पर्व पर 10 नवंबर को निकलने वाला नगर कीर्तन निरस्त किया था। अब यह 17 नवंबर को निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन गुरुसिंघ सभा द्वारा शहर की सभी गुरु नानक नामलेवा संगतों के सहयोग से निकाला जाएगा। उल्लेखनीय है कि 9 नवंबर को अयोध्या मामले का फैसला आने के बाद शहर में धारा 144 लागू हो गई थी, जिसके चलते सामाज ने कीर्तन निकालना निरस्त कर दिया था।

सभा अध्यक्ष मनजीतसिंह भाटिया ने बताया रविवार सुबह 11 बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब से विशाल नगर कीर्तन परंपरागत सिख शान के साथ राऊ, बेटमा साहिब एवं इंदौर के सभी गुरुद्वारा साहिब के शबदी जत्थों एवं सिंधी संगत के दो जत्थों के साथ शुरू होगा। सिख समाज की सभी धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाएं भी शामिल होंगी। नगर कीर्तन राजबाड़ा, एमजी रोड, किशनपुरा, गुरुद्वारा तोपखाना, शास्त्री ब्रिज, रीगल चौराहा, मधुमिलन टॉकीज, पटेल ब्रिज, हाथीपाला चौराहा, नंदलालपुरा चौराहा, जवाहर मार्ग से होते हुए वापस गुरुद्वारा इमली साहिब तक पहुंचेगा।

गुरबाणी का जाप करते चलेगी टीम

बैंड पार्टी ध्वनि वादन से गुरबाणी का जाप करेगी। नगर कीर्तन में गतका दल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कलाकार गतका, युद्ध कला, अग्नि खेल, आंखों पर पट्टी बांधकर प्रस्तुति देंगे। कीर्तन में घुड़सवार निशान साहिब लिए स्कूलों के बच्चे, गुरुद्वारा इमली साहिब कीर्तन जत्था, गुरमत गुर प्रसाद जत्था, पंज प्यारे, गुरुद्वारे के कीर्तनी जत्थे, झांकी, मप्र सिख युवा मंच का शबदी जत्था, नगर निगम का सफाई वाहन भी शामिल होगा।

स्वच्छता का विशेष ख्याल

श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी जिस मार्ग पर चलेगी उसके आगे गुरमत प्रचार जत्थे के 500 सेवादार झाडू लगाते हुए चलेंगे। उसके पीछे सडक़ को धोते हुए चलेंगे ताकि गुरु साहिब का सत्कार कायम रह सके। नगर कीर्तन निकलने के मार्ग पर केसरिया निशान साहिब के झंडे भी लगाए गए हैं। जो संगत खाद्य सामग्री के स्टाल लगाएगी वहां भी सभा डस्टबिन रखेगी।