19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी से राहत देगा तरबूज, पालक और बेल का जूस

नंदिनी कायस्थ महिला क्लब ने किया होम मेड रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स वर्कशॉप का आयोजन।

2 min read
Google source verification

image

Veejay Chaudhary

Apr 17, 2016

juice

juice

इंदौर. तेजी से बढ़ते तापमान ने हम सभी को परेशान कर रखा है। हर कोई अलग अंदाज में बढ़ते तापमान से राहत पाने का प्रयास कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को नंदिनी कायस्थ महिला क्लब ने होम मेड ड्रिंक्स वर्कशॉप का आयोजन किया। ग्रुप में मेम्बर्स ने तरबूज, काले अंगूर, बेल और पालक का जूस बनाने की रेसिपी सिखाई। इस अवसर पर टाइम तम्बोला का भी आयोजन किया गया।
इसमें अनिता सक्सेना फस्र्ट और ज्योति श्रीवास्तव सेकंड रही। कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से मां दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति दी गई। पालक का जूस अर्चना श्रीवास्तव, काले अंगूर का जूस शोभा श्रीवास्तव, बेल का जूस कीर्ति निगम और तरबूज का जूस तृप्ति सक्सेना ने बनाना सिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीणा श्रीवास्तव ने की। संचालन मधु अष्ठाना ने किया और आभार अनिता श्रीवास्तव ने माना।
बेल का शरबत
सामग्री : पका हुआ बेल, क्रश आईस 1 कप, शकर 4 छोटे चम्मच, ईलायची पीसी हुई, केसर की पत्तियां
विधि : बेल को धोकर फोड़ लें और उसे 2 गिलास पानी और शकर के साथ 15 मिनट एक बर्तन में घोल दें। इस बीच संतरे का रस निकाल लें और उसमें 2 चुटकी इलायजी मिला दें और सर्व करने की बाकी तैयारियां पूरी कर लें। अब घुले हुए बेल के रस से गुदे मसलकर छान लें। गिलास में पहले संतरे का रस, फिर क्रश आईस और बेल का रस डालें। डेकोरेशन के लिए केसर की पत्तियों का इस्तेमाल करें।
काले अंगूर का रस
सामग्री : काला अंगूर, 1 तार चाश्नी, काला नमक, क्रश आईस
विधि : अंगूर को अच्छी तरह धोकर इनका जूस निकाल लें। इसके बाद 1 तार की चाशनी बना लें और अंगूर के रस को इसमें मिला दें। स्वाद अनुसार काला नमक मिला दें और अच्छी तरह घोल दें। बर्फ मिलाकर सर्व करें।
पालक का जूस
समाग्री : 250 ग्राम पालक, 1 चम्मच शक्कर, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच नींबू का रस, 1/2 चम्मच जलजीरा पावडर, 2-3 पत्ते पुदीना, क्रश आईस
विधि : पालक को अच्छी तरह धोकर उसका जूस निकाल लें। इसके बाद जूस में शक्कर, नमक, और नींबू के रस को मिक्स कर दें। टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें जलजीरा पावडर भी मिला दें। बर्फ मिलाकर सर्व करें।

ये भी पढ़ें

image