17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Forecast मौसम विभाग का नया अपडेट, 24 घंटे में 31 जिलों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी परेशानी

12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा, बढ़ेगी हवाओं की रक्तार, बादलों के कारण तापमान में नहीं आई गिरावट...आज 4 जनवरी को मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है...बारिश के साथ ही उत्तर से आ रही सर्द हवाओं से और बढ़ेगी ठिठुरन

2 min read
Google source verification
weather_update_mp.jpg

मंगलवार-बुधवार की रात को शहर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वर्षा हुई। कई क्षेत्रों में तेज तो कहीं मध्यम वर्षा दर्ज हुई। 24 घंटे में 3.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। बादलों के कारण दिन के तापमान में कमी व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को दिन का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार को 26.9 डिग्री से 1.9 डिग्री कम रहा। रात का तापमान 15.6 डिग्री रहा जो मंगलवार को रहे 15.3 डिग्री से 0.3 डिग्री अधिक रहा। आज 4 जनवरी को मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है...

मंगलवार शाम से ही बादल छाए व रात में कोहरा गहराने लगा। रात लगभग दो बजे विजय नगर क्षेत्र में बारिश हुई। इसके बाद लगभग दो बजे अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे, तो वर्षा भी दर्ज होगी। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन का अहसास भी होगा।

उत्तर से आ रही सर्द हवाएं

बुुधवार सुबह भी शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाए रहने से 200 मीटर तक दृश्यता रही। सूरज निकलने के साथ ही यह बढ़ती गई। बाद में 2000 मीटर से 4000 मीटर तक पहुंच गई। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड के दिनों में नमी बढ़ जाती है। इसके साथ ही ठंडी हवा भी पहुंचती है। इससे कोहरा छाने लगता है। मंगलवार रात को बारिश से पहले हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे रही। इसके बाद हवा की रफ्तार 12 किमी दर्ज की गई। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण वातावरण में भी ठंडक बनी रही। वहीं अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश भर में बारिश, शीतलहर के साथ हाड़ कंपा देने वाली ठंड का अलर्ट जारी किया है।

जनवरी माह में दस वर्ष में 24 घंटे में बरसा पानी

तारीख-वर्षा (एमएम)

2014-18.8

2015- 30.6

2016 - 0.4

2017 - 0

2018 - 0

2019- 0

2020 - 0

2021 - 2.9

2022 - 12

2023 - 0