
Weather
इंदौर। दो दिन के मावठे पर ब्रेक लगा तो कोहरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। बुधवार को घने कोहरे के कारण सुबह 7.30 बजे तक इंदौर अंधेरे में डूबा रहा। दिन में भी कोहरे का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 6 बजे दृश्यता एक हजार मीटर थी, जो 6.30 बजे घटकर 500 मीटर रह गई।
अल्प दृश्यता का सिलसिला सुबह 8.30 बजे तक रहा। इसके बाद विजिबिलिटी 1200 मीटर हुई। कोहरे के कारण सड़क परिवहन की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। 9 उड़ानें भी प्रभावित हुईं। कई ट्रेनें लेट रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ पानी बरस सकता है। बुधवार को दिन का तापमान 21.6 डिग्री रहा।
दिनभर ऐसी रही दृश्यता
सुबह 6 बजे: 01 किमी
6.30 बजे: 500 मीटर
7.30 बजे: 800 मीटर
8 बजे: 01 किमी
8.30 बजे: 1200 मीटर
9 बजे: 1500 मीटर
11 बजे: 2 किमी
दोप. 1.30 बजे: 3 किमी
2.30 बजे: 2.5 किमी
शाम 6 बजे तक: 2.5 किमी
इतनी उड़ानें प्रभावित-
आने में देरी
- पुणे-इंदौर फ्लाइट 2.55 की जगह 3.14 बजे।
- अहमदाबाद-इंदौर 6.15 की जगह 7.42 बजे।
- दिल्ली-इंदौर 6.25 की जगह 7.44 बजे।
- हैदराबाद-इंदौर 7.10 की जगह 7.38 बजे।
जाने में देरी
- इंदौर-बेंगलूरु 5.25 की जगह 6.09 बजे।
- इंदौर-अहमदाबाद विमान 6.35 की जगह 7.55 बजे।
- इंदौर-दिल्ली सुबह 6.55 की जगह 8.15 बजे।
- इंदौर-जबलपुर 7.10 की जगह 8 बजे।
- इंदौर-हैदराबाद फ्लाइट 7.40 की जगह 8.25 बजे रवाना हुई।
(जानकारी एयरपोर्ट मैनेजर शुभम जायसवाल के अनुसार)
पिछले सप्ताह मौसम का मिजाज
दिनांक-- अधिकतम तापमान--- न्यूनतम तापमान--आर्द्रता (प्रतिशत)--हवा की गति (किमी/घंटा) ---बारिश--मौसम
23 नवंबर-- 26.2-- 16.8-- 52 -- 6 ---00--मौसम साफ।
24 --25.8--17.5--56--6 --00--आर्द्रता बढ़ी।
25-- 25.6-- 18.6-- 50 --5 --00--बादल छाए।
26-- 18.4-- 14.6 --96--15 --7 मिमी-- मावठे की शुरुआत।
27 --18.4-- 16.5-- 94-- 10--1.6 मिमी-- 24 घंटे में 50.8 मिमी पानी बरसा।
28 -- 21 -- 16.4-- 82 -- 11 --00-- कोहरा छाया।
नवंबर में मौसम का इतिहास
- 25 नवंबर 1938 को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा, जो अब तक के इतिहास में सबसे कम है।
- 5 नवंबर 1925 को कड़ाके की सर्दी के बजाय अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा।
Published on:
30 Nov 2023 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
