16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

28 और 29 जनवरी को बरसात कराएगा खतरनाक पश्चिमी विक्षोभ, जानिए मौसम का हाल

एमपी में माह के अंतिम सप्ताह में बरसात का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में दो दिनों तक मौसम कुछ खराब रह सकता है। इस दौरान कई जगहों पर बरसात होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में तेज पानी नहीं गिरेगा बल्कि हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का ही अनुमान व्यक्त किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बरसात होने की संभावना जताई गई है।

2 min read
Google source verification
mousum.png

एमपी में माह के अंतिम सप्ताह में बरसात का अनुमान

एमपी में माह के अंतिम सप्ताह में बरसात का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में दो दिनों तक मौसम कुछ खराब रह सकता है। इस दौरान कई जगहों पर बरसात होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में तेज पानी नहीं गिरेगा बल्कि हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का ही अनुमान व्यक्त किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बरसात होने की संभावना जताई गई है।

दरअसल जनवरी के आखिरी दिनों में प्रदेश में बारिश होने का ट्रेंड बना हुआ है। इस बार भी राज्य में इन दिनों में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। प्रदेश में दो दिनों तक यानि 28 व 29 जनवरी को हल्की बरसात होने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ेंः हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर कार-बाइकवालों के लिए बड़ी खबर

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव होगा। खासतौर पर जबलपुर संभाग में पानी गिरने का अनुमान है। प्रदेश के मंडला, डिंडौरी, सिवनी और बालाघाट जिलों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः चक्रवात के साथ तबाही मचाएगा पश्चिमी विक्षोभ, तीन चार दिन फिर मौसम बिगड़ने का अलर्ट

अभी जेट स्ट्रीम उत्तर की ओर खिसक गई है जिसके कारण हवा की गति तेज हो गई है। प्रदेश में अगले 2 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखाई देगा। अच्छी बात यह है कि इससे कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है क्योंकि तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ेंः Breaking- एमपी में दोहरा हत्याकांड, भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या

प्रदेश में शुक्रवार को पचमढ़ी और दतिया सबसे ठंडे रहे। इन दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियश रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में रात में सबसे ज्यादा 12 डिग्री सेल्सियश तापमान नरसिंहपुर में दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ेंः समुद्र में 300 फीट की गहराई में है श्री कृष्ण की द्वारिका

जनवरी में बारिश का ट्रेंड
राजधानी भोपाल में पिछले कई सालोें से जनवरी के अंतिम दिनों में पानी गिरने का ट्रेंड है। भोपाल में पिछले 10 साल में से 7 बार जनवरी में बारिश हुई है। पिछले साल जनवरी के आखिरी दिनों में तो जोरदार बरसात हुई थी। 26 जनवरी 2023 को ही 17.2 मिमी बारिश हुई थी। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी जनवरी के अंतिम दिनों में बरसात होती रही है।

यह भी पढ़ेंः जांघ से दिल में पहुंचा दी डिवाइस, एम्स के डॉक्टर्स ने दिखाया कमाल, बचाई बच्ची की जान