
Dussehra : इंदौर में रावण दहन देखने जाने का है प्लान तो यहां पढ़ लीजिए पूरी टाइमिंग
इंदौर. शहर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इस बार बारिश के देवता कहे जाने वाले इंद्रदेव के कोप से बचने के लिए चाहे रावण और उसकी लंका वाटरप्रूफ चोला ओढ़ ले, लेकिन जीत अच्छाई और सच्चाई की होगी। बारिश को देखते हुए दशहरा उत्सव समितियों ने विशेष तैयारियां की है ताकि उत्सव के उल्लास में जरा भी कमी न आए। रावण को तो वॉटर प्रूफ बना दिया, लेकिन मैदान गीला है। कई जगहों पर पानी भरा है।
भगवान राम ने किया था रावण का वध
भगवान राम ने आज ही के दिन अधर्मी रावण का वध किया था, तब से आज के दिन को विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है। शहर में एक दर्जन स्थानों पर शाम को दशानन के पुतलों का दहन किया जाएगा। बरसात को देखते हुए आयोजन समितियां चिंतित हैं। कल दशहरा मैदान सहित अनेक स्थानों पर बारिश के कारण रावण की हालत खराब हो गई। हालांकि अधिकतर स्थानों पर पुतला व लंका वॉटर प्रूफ बनाई। कहीं पर प्लास्टिकासुर नाम से दहन होगा तो कहीं पर बिजली के बिलों को चिपका कर दहन होगा। एक रावण तो हेलमेट पहनकर यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश भी देगा।
Published on:
08 Oct 2019 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
