
आज कुंभ राशि में चंद्रमा करेगा संचार, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव
इंदौर. आज शुभ तिथि त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि अंत रात्रि 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। त्रयोदशी तिथि को यज्ञोपवीत को छोड़कर समस्त शुभ एवं मांगलिक कार्य, विवाह, उपनयन, प्रतिष्ठा, देव कार्य, गृह प्रवेश इत्यादि कार्य शुभ माने जाते हैं। त्रयोदशी तिथि मे जन्मे जातक धर्मात्मा, धनवान, बुद्धिवान, भाग्यवान , पराक्रमी होते हैं।
धनिष्ठा चर ऊध्र्व मुख संज्ञक नक्षत्र रात्रि 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र मे मुंडन, जनेऊ, देव प्रतिष्ठा, वास्तु, वाहन क्रय करना, विवाह, व्यापार आरम्भ, बोरिंग, शिल्प, विद्या आरम्भ इत्यादि कार्य विशेष रूप से सिद्ध होते है । धनिष्ठा नक्षत्र मे जन्म लेने वाला जातक धनी, साहसी, प्रसिद्ध, शौकीन, धनवान, बुद्धिमान होता है। चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन कुम्भ राशि में संचार करेगा।
व्रतोत्सव - शनि प्रदोष व्रत,पंचक ,गुरु नानक देव पुण्य दिवस
मेष - जिस काम में व्यस्त है उसे बीच में रोकने की कोशिश नहीं करें। फिलहाल अगर आपको वांछित लाभ नहीं भी हो रहा तो चिन्ता नहीं करें, आने वाले कुछ ही दिनों में हालात बदल सकते हैं। इसके बाद समय बेहद अनुकूल नजर आएगा।
वृषभ - घर परिवार की खुशी चाहते है हर बार लेकिन आज के दिन भी किसी बड़ी बहन या भाई या बुजुर्ग माता-पिता की चिन्ता भी आपको परेशान कर सकती है। हो सकता है दोपहर बाद कोई पारीवारिक सदस्य आपके लिए कुछ खर्च करने का प्रस्ताव रखे।
मिथुन - इस समय जिस तेजी से आप आगे बढ़ रहे हैं। उसको देखकर सभी हैरान हैं। स्वयं आपकी अपनी नजर इन उपलब्धियों पर लग सकती है। अब यदि आप इसी रफतार से आगे नहीं बढ़ पाएंगे तो आपकी मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। बेहतर होता यदि आप बिना अपनी खुशी जाहिर किए अपने काम पर लगे रहते।
कर्क - काफी संघर्ष करने के बाद आजकल आपको परेशानियों से कुछ राहत मिल रही है। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। धन प्राप्ति के नए रास्ते बन रहे हैं। यदि आप किसी छोटे-मोटे कारोबार या पार्ट टाइम व्यापार से जुडे हैं तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा।
सिंह - नौकरी आदि के क्षेत्र में यदि आप कुछ सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने सुख आराम को त्यागना होगा। कुछ ज्यादा समय खर्च करके आप ऐसी आजीविका प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी उपलब्धि आगे चलकर फायदेमन्द साबित होगी।
कन्या - जिस प्रकार की दौड़-भाग इन दिनों आप कर रहे हैं। उसके नतीजे लाभदायक हैं अपने काम को पूरे उत्साह से पूरा करें। कुछ समय बाद हो सकता है इससे भी बेहतरीन अनुबन्ध या कॉन्ट्रैक्ट आपको मिल जाएं ओर एक स्थाई धन लाभ का सोर्स भी हाथ में आ जाएं।
तुला - आपके हाथ में बहुत ही जिम्मेदारी वाले काम अटके पड़े हैं। अगर आप चाहें तो किसी ओर सदस्य को भी अपनी यह जिम्मेदारी देकर अपने लिए फुर्सत निकाल सकते हैं। जीवन साथी अथवा दाम्पत्य सहयोगी के साथ बेहतर ताल मेल रखना जरूरी है।
वृश्चिक - रोग-बीमारी के बावजूद आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है। आज आप किसी डॉक्टर से इस मामले में सलाह ले सकते हैं। खानपान की शुद्धता से भी स्वास्थ्य की रक्षा होगी। शाम तक भरपूर धन प्राप्ति के योग हैं।
धनु - आप बहुत सारे काम एक साथ करने की क्षमता रखते हैं। आज कोई रिस्क भरा काम आपको सौंपा जा सकता है। शाम तक आप इस उत्तरदायित्व से फ्री हो जाएंगे औरर कार्य सफलता का श्रेय भी आपको मिल जाएगा।
मकर - आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में दिनभर का समय गुजरते देर नहीं लगेगी। वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियो का सहयोग मिलता रहेगा। काफी समय से अटके हुए काम भी एकाएक ही पूरे हो जाएंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपके लिए तरक्की का द्वार जल्दी ही खुल जाएगा।
कुंभ - आज घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। पिछले दिनों से चल रही लेनदेन की कोई बड़ी डील तय हो जाने की खुशी होगी। हाथ में प्रयाप्त धन आ जाने का सुख मिलेगा।
मीन - पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य का नाराज रहना भी आपको व्यथित करेगा। अगर आपके मधुर व्यवहार से बात बन जाये तो जरूर कोशिश करें कि घर का यह क्लेश जल्दी खत्म हो।
सौजन्य - पंडित गुलशन अग्रवाल
Published on:
22 Sept 2018 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
