बिजली बिल के टॉप 10 डिफॉल्टरों में सरकारी विभाग, लाखों रुपए का बिल बकाया कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने वाली इंदौर पुलिस के आगे बिजली कंपनी भी नतमस्तक है। दरअसल, शहर के बिजली बिल के बड़े बकायादारों में सबसे ऊपर रानी सराय स्थित एसपी ऑफिस (अब डीआईजी ऑफिस) अव्वल है। बिजली विभाग यहां वसूली का अभियान नहीं चला पाता और न ही बिजली काट पाता है। कारण सब समझते हैं। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है, बजट आएगा तो बिल भर देंगे।