30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था पति, पत्नी ने ऐसे पकड़ा रंगेहाथ…

ति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है, लेकिन जब भरोसा टूटता है तो रिश्तों में दरार आ जाती है।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Aug 30, 2018

lover

प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था पति, पत्नी ने ऐसे पकड़ा रंगेहाथ...

इंदौर. पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है, लेकिन जब भरोसा टूटता है तो रिश्तों में दरार आ जाती है। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया है। एक निजी कॉलेज की महिला प्रोफेसर का कारोबारी पति उसकी अनुपस्थिति में प्रेमिका को घर बुलाता और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। पत्नी को शक हुआ तो उसने घर में कैमरे लगवा दिए, लेकिन पति ने उसमें पासवर्ड डालकर ब्लॉक कर दिए। पत्नी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

जॉय बिल्डर्स कॉलोनी निवासी महिला मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम जनसुनवाई में पहुंची और पति संजय अग्रवाल पर कार्रवाई की मांग की। उसने एसपी (मुख्यालय) मो. यूसुफ कुरैशी से कहा कि संजय छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता है। उसे दो बार थाने में बंद भी करवा चुकी है। छूटकर फिर धमकाना शुरू कर देता है। एक बार तो उसने हाथ-पैर भी तोड़ दिए थे। उसके अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। छिपकर बातें करता है और फोन नंबर डिलीट कर देता है। घर पर अपनी प्रेमिकाओं को लाकर गलत हरकतें करता है। उसे रंगेहाथ पकडऩे के लिए घर में कैमरे लगवाए, लेकिन संजय ने पासवर्ड डालकर ब्लॉक कर दिए। महिला ने कैमरे अनलॉक करवाकर रिकॉर्डिंग देखने की मांग की है। एसपी ने तुकोगंज पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

घर में महिला को अकेला देख छेड़छाड़

घर में अकेली महिला को देख तीन बदमाशों ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। तेजपुर गड़बड़ी स्थित आइडिया मल्टी में महिला (30) को अकेली पाकर उसी मल्टी के ब्लॉक जे में रहने वाला महेश बंजारा, सन्नी ओसवाल, सुनील बंजारा तेजपुर गड़बड़ी घर में घुस गए और महिला से जबर्दस्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो उसे धमकाया, लेकिन उसके शोर मचाने पर वे भाग निकले।