8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी की लाश पलंग और फंदे पर लटका मिला पति, भाई बोला सूदखोर महिला की धमकी से थे परेशान

लेक पैलेस कॉलोनी में पत्नी की हत्या के बाद पति ने करली खुदकुशी

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Jul 07, 2019

indore

पत्नी की लाश पलंग और फंदे पर लटका मिला पति, भाई बोला सूदखोर महिला की धमकी से थे परेशान

इंदौर. लेक पैलेस कॉलोनी में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा खुदकुशी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला है कि मामले में पत्नी की हत्या नहीं, बल्कि उसके फंासी लगाकर जान देने के बाद पति ने भी खुदकुशी कर ली होगी। दंपती द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस विस्तृत पीएम रिपोर्ट के इंतजार में है। युवक का आरोप है, उसके जीजा ने एक सूदखोर महिला से ब्याज पर रुपया लिया था। उसकी धमकी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

must read : दुबई से इंदौर आने वाले यात्रियों को इस दिन पहनाई जाएगी मालवी पकड़ी, यादगार होगा दिन

लेक पैलेस निवासी रामकृष्ण (35) और उनकी पत्नी ताराबाई (30) का शव एरोड्रम पुलिस ने शुक्रवार रात उनके किराए के कमरे से बरामद किया था। घर में महिला की लाश पलंग पर, जबकि पति फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जांच में पुलिस मान रही थी कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। शनिवार को दोनों का जिला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हुआ।

must read : कल से तोड़े जाएंगे शहर के ये खतरनाक मकान

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की मौत भी फांसी लगाने से हुई। एेसे में जांच की जा रही है कि फांसी के फंदे से महिला का शव पलंग पर कैसे पहुंचा? यह भी शंका व्यक्त की जा रही है कि पहले महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। उसे फंदे पर देख पति ने उतारा। जब पत्नी की मौत का पता चला तो उसने भी फंदे से फांसी लगा ली। एसआई कल्पना चौहान का कहना है, पीएम करवाने गई टीम से जानकारी मिली है कि दंपती की मौत फांसी लगाने से हुई है। हालांकि विस्तृत पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत की असल वजह सामने आएगी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

must read : मायके जाने से रोकता था पति, पत्नी नहीं मानी तो ऐसा कर दिया हाल

सूदखोर महिला की धमकी से जीजा थे परेशान

पीएम कराने पहुंचे राजेश वर्मा ने बताया, मृतक उनके बहन और जीजा हैं। आरोप है कि जीजा को नंदा नामक महिला आए दिन परेशान करती थी। कर्ज नहीं देने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगी। यह बात जीजा ने उन्हें कुछ दिन पहले परेशान होकर बताई थी। पता चला है कि उसी महिला ने एक दिन पूर्व भी जीजा को धमकाया था। इसके बाद उनकी बहन और जीजा के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सूदखोर महिला के खिलाफ मृतक थाने में शिकायत करने की तैयारी में थे, लेकिन जब उसने पुलिस से मिले होने व छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी दी तो वे शिकायत नहीं कर पाए। उक्त महिला से जीजा ने ५० हजार रुपए लिए थे, लेकिन वह डेढ़ लाख रुपए मांगती थी।