28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमें तो हमारे बजरंगबली पर भरोसा है

दोनों सभाओं में फिर अपना हिंदुवादी चेहरा दिखा गए उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ  

3 min read
Google source verification

इंदौर

image

Lavin Owhal

Nov 25, 2018

laveen

हमें तो हमारे बजरंगबली पर भरोसा है

इंदौर। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम चुनावी आमसभा को संबोधित करने विधानसभा राऊ में विदूर नगर और विधानसभा एक के वृंदावन पहुंचे। हिंदुवादी नेता के रूप में पहचाान बना चुके योगी ने अपने दोनों भाषणों को तीन बिंदुओं पर केंद्रीत रहा। उन्होंने जहां कांगे्रस और राहूल गांधी पर खूब हमले किए, वहीं अपना हिंदुवादी चेहरा भी दिखाया। दोनों ही सभाओं में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलाथ के वायरल वीडियो में ९० प्रश मुस्लिम वोट की अपील पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भले ही कांग्रेस और कमलनाथ को अली पर विश्वास है लेकिन हमें तो हमारे बजरंगबली पर पूरा भरोसा है। अपने भाषण में रामायण की चौपाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने हिंदू वोटों को भी लुभाने की कोशिश की। साथ ही इंदौर के विकास के साथ भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए वोट भी मांगें।

ये बोले विदूर नगर में
योगी ने कहा कि, स्वच्छ भारत मिशन भारत की आधी आबादी के सम्मान का प्रतिक बन चुका है। इंदौर परम विदुषी देवी अहिल्या बाई होलकर के नाम से भी विख्यात है। उस कालखंड में भी मां अहिल्या ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम किए जब देश पर राजा-रजवाड़े शासन करते थे। औरंगजेब ने जब काशी विश्वनाथ मंदिर को विक्षुण्ण किया था तब मां अहिल्या ने ही उस मंदिर को वापस बनवाया। वहां मां अहिल्या के नाम पर घाट अब भी मौजूद है। कांग्रेस पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि जिन्हें अपनी परंपरा, संस्कृति और पुर्वजों पर कोई सम्मान की अनुभूति नहीं होती वह कांग्रेस है। आज जब देश सुरक्षा के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, पाकिस्तान व चीन को चुनौती दे रहा है तो सबसे ज्यादा परेशानी कांग्रेस को हो रही है। राहूल गांधी क्या बोलता है, कुछ समझ में नहीं आता है। कभी-कभी तो एेसा लगता है कि वह भारत में बोल रहा है या फिर पाकिस्तान में। कांग्रेस मप्र में किसानों के कर्ज माफी की बात करती है लेकिन पंजाब में उनकी सरकार है, वहां किसानों का कर्ज मााफी करके दिखाएं। आज किसानों की सबसे ज्यादा आय यदि कहीं है, तो वह मप्र में। १५ वर्ष पूर्व मप्र में कोई सुविधा नहीं थी। हिंदी भाषी ४ राज्यों को ६ कर दिया गया। छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी सर्वाधिक शासन कांग्रेस ने किया और अपने कुशासन से इन्हें बीमारू राज्य बना दिया। कांग्रेस इटली से माफिया दहेज में लेकर आई और राज्यों को बीमारू कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने १५ वर्षों में मप्र को बीमारू राज्य से उभारा है। आज से डेढ़ वर्ष पहले जब पार्टी ने मुझे उप्र की कमान सौंपी थी, तब कोई त्योहार नहीं मनाया जाता था। हमने अयोध्या में दीपोत्सव मनाकर नई परंपरा शुरू की है। उप्र में कोई दंगा नहीं होता है, दंगाइयों को मालूम है कि दंगा किया तो दाग दिए जाएंगे। मप्र को नक्सलवाद से मुक्त किया गया है। मप्र का शासन महांकाल का शासन है जिस पर कोई शिव ही शासन कर पाएगा। भाजपा मप्र में चौका जरूर लगाएगी। राऊ में कमल खिलना चाहिए। कांग्रेस ने ७० वर्षों में कुछ नहीं किया। गरीबों को रसोई गैस का कनेक्शन मिलता था। भाजपा रसोई कनेक्शन, आवास, शौचालय, पानी, सडक़, शौचालय, फसल पर ज्यादा शुल्क दिलवाया, यही है रामराज्य। जहां पर शासन की योजना में कोई भेदभाव न हो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ सिर्फ मुस्लिमों का वोट मांगते है, उन्हें अली मुबारक हो, हमारे साथ तो बजरंगबली है। आगामी तीन दिनों में सभी कार्यकर्ता १० मतदाताओं से कमल पर वोट डलवाएं।

वृंदावन कॉलोनी में यह बोले
योगी ने कहा कि मप्र बीमारू राज्य से उभरा है। मप्र में प्रति व्यक्ति आय, जीडीपी और किसानों ने सम्मानजनक प्रगति की है। किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाने वाला प्रदेश मप्र है। मप्र, उत्तरप्रदेश के नौजवानों को १५ वर्ष पहले तक प्रतियोगी परीक्षा में अलग कर दिया जाता था, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। हमने शासन की योजनाओं को बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचाया। यदि सडक़ बनाई है तो उस पर हर धर्म, हर वर्ग का व्यक्ति चलता है। पीएम की उज्जवला योजना से हर वर्ग को फायदा हुआ है। इसे ही राम राज्य कहा जाता है। हमने कांग्रेस की तरह कभी नहीं कहा जो मनमोहन प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि हमारी योजनाएं मुस्लिमों के लिए बनती है। मैं कहना चाहता हूं कि कमलनाथ आप अली के भरोसे रहे, हम बजरंग बली के भरोसे अपना काम कर लेंगे। हमें बजरंगबली पर विश्वास है। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि इस देश ने कुशासन से मुक्ति को जो संकल्प लिया है, वह संकल्प मप्र के चुनाव में फिर बना रहेगा।कोई दिन एेसा नहीं होता जब सेना कश्मीर में पाकिस्तानियों को ढेर ना कर रहे हो। कांग्रेस ने राष्ट्र की कीमत पर राजनीति कर रही थी। सत्ता आए या जाए राष्ट्र की राजनीति नहीं होना चाहिए। जो भारत पर हमला करते हो, उन्हें इस धरती पर रहने का हक नहीं है। आतंकवादियों को कांग्रेस के समय में बिरयानी खिलाई जाती थी, घुटने टेक कर वोट के लिए गिड़गिड़ाते थे। सत्ता हमारे लिए जरूरी नहीं राष्ट्रधर्म है। उनकी राष्ट्रधर्म को निभाने के लिए हम वोट मांगने आए है। इस देश की नीतियों और सिद्धांतों पर कुठाराघास करने वाले और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग कांग्रेस के साथ है। एेसे लोगों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।