
युवा हो, अच्छा भाषण देना आता है तो...
इंदौर. भाजयुमो की नजर अब राजनीतिक क्षेत्र में दखल नहीं रखने वाले युवाओं पर है। उन्हें खोजने के लिए अभियान चलाया जाएगा। भाषण प्रतियोगिताएं भी होंगीं, जिसमें तेज-तर्रार युवाओं को पार्टी से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं विधानसभा से शुरू होकर संभागीय स्तर तक होंगीं।
भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस युवाओं पर है। इसके चलते 30 से 35 वर्ष की उम्र वालों को पार्टी में मंडल अध्यक्ष बनाया गया और 40 से 45 साल की उम्र वालों को जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। एक तरह से भाजपा नई टीम तैयार कर रही है। ये काम यहीं तक सीमित नहीं है, अब नए फॉर्मूले पर मेहनत शुरू हो गई है, जिसके लिए पार्टी ने अपनी युवा ब्रिगेड को काम पर लगा दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले तक कई अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें युवाओं को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। उन्हें अपनी विचारधारा से अवगत करवाया जाएगा।
मोर्चा जल्द ही विधानसभा स्तर पर भाषण प्रतियोगिताएं कराने जा रहा है। वार्ड स्तर से नए युवाओं को निकालने का प्रयास किया जाएगा। खासतौर पर उन पर फोकस किया जाएगा, जिनका राजनीतिक क्षेत्र से कोई लेना-देना नहीं है। भाषण प्रतियोगिता पर निगरानी रखने के लिए भी विशेष टीम बनाई जाएगी, जो इस विधा को समझती है। विधानसभा के बाद जिला स्तर और उसके बाद संभागीय स्तर पर ये प्रतियोगिताएं कराई जाएंगीं। उस दौरान आने वाले प्रतिभागियों से मोर्चा मधुर संबंध बनाने के साथ विचारधारा की जानकारी देकर जोडऩे का प्रयास करेगा। इसके अलावा समाज में भी युवाओं को जोडऩे के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि नई टीम खड़ी की जा सके।
स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ाव
देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश को स्वतंत्र कराने के लिए जिन्होंने भी अपनी जान की कुर्बानी दी, उन्हें याद किया जा रहा है। सेल्फी विद् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अभियान भी चलाया जाएंगा। महापुरुषों की प्रतिमा के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा। ऐसा करके आजादी के दीवानों को याद किया जाएगा। साथ में अपने विचार भी व्यक्त करेंगे।
संभागीय बैठक में बनी रणनीति
आगामी अभियानों को लेकर भाजयुमो की संभागीय बैठक एक होटल में हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी कविता पाटीदार, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे, संभागीय प्रभारी रणजीत ङ्क्षसह चौहान, नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष मौजूद थे। बड़ी बात ये है कि उज्जैन प्रभारी होने के बावजूद पांडे ने बैठक की सारी व्यवस्था करवाई।
Published on:
06 May 2022 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
