9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक को पीट-पीटकर मार डाला

- चोट देख शक न हो, इसलिए फर्श पर घसीटा- बेटमा थाना क्षेत्र का मामला एक्सीडेंट बताने के लिए सड़क पर फेंका

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Jul 27, 2023

Due to land dispute, a woman was killed by hitting a tractor

इंदौर। अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या हो गई। आरोपियों ने पहले महिला के प्रेमी और उसके साथी को बुलाया और इसके बाद पीट-पीटकर साथी की हत्या कर दी। हत्या को हादसा बताने के लिए दोनों को फर्श पर घसीटा। इसके बाद सड़क पर ले जाकर फेंक दिया।
मामला बेटमा थाना क्षेत्र का है। मनोज पिता कैलाश चौधरी (35) निवासी खुडैल घायल हो गया। उसका साथी सुदामा की हत्या हो गई। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। टीआइ मीना कर्णावत ने बताया कि मनोज के गांव के ही एक महिला से सबंध हो गए थे। जब इसकी जानकारी लगी तो उनके बीच में विवाद हो गया। इस पर पति ने महिला को मायके भेज दिया। मनोज को इसकी जानकारी मिली तो वह उसे मिलने के लिए बेटमा आ गया। महिला की भाभी ने यह बात सुन ली। इस पर उसने यह सारी बातें अपने परिवार को बता दीं। परिवार ने मनोज को सबक सिखाने की योजना बनाई। तय समय पर महिला से मिलने के लिए मनोज उसके घर पर आया। मनोज को आरोपी घर के अंदर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई। वह अधमरा हो गया तो उससे पूछा कि वह अकेला आया है कि कोई साथ में है। इस पर उसने सुदामा के बारे में बताया तो आरोपियों ने उसे भी घर के अंदर बुलाने के लिए बोला। मनोज ने फोन करके उसे भी घर में बुलाया तो आरोपी उस पर पिल पडे। मारपीट में सुदामा की मौत हो गई। आरोपियों को लगा की वह फंस जाएंगे, इसी के चलते पहले दोनों को सीमेंट के फर्श पर घसीटा, ताकि चोट देख किसी को भी लगे कि इनका एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद वह दोनों को जीवन ज्योति के पास जाकर फेंक आए। यहां गाडी भी फेंक दी। पुलिस को सूचना मिली तो वह भी वहां पहुंच गई।

एसिड से साफ किया खून
पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तो वहां सभी इस विवाद से इनकार करते रहे, लेकिन उनके चेहरे पर डर देख पुलिस को यकीन हो गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गए और हत्या की बात कबूल ली। आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद एसिड डालकर खून के दाग साफ कर दिए, ताकी पुलिस को उनके घर से कुछ नहीं मिले।
घायल भी बोला एक्सीडेंट हुआ
घायल मनोज और सुदामा को अस्पताल पहुंचाया। जब उसकी हालत संभली तो पुलिस उसका बयान लेने पहुंची। इस पर मनोज ने कहानी बना ली। उसने पुलिस को बताया कि ट्रक ने टक्कर मार दी है। इसी के चले वह घायल हो गए। पुलिस ने उसके ठीक होने का इंतजार किया। जब दोबारा उससे पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने पुलिस को घटनाक्रम बता दिया।