
बोइंग विमानों पर पाबंदी के बाद विस्तारा को मिली अंतर्राष्ट्रीय उडऩ भरने की अनुमति
नई दिल्ली। बोइंग विमानों पर पाबंदी के बाद अब उड्डयन मंत्रालय की ओर से थोड़ा राहत देने प्रयास किया गया है। मंत्रालय ने अब लोगों की परेशानी को देखते हुए विस्तारा को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे दी है। इससे स्पाइसजेट और जेट एयरवेज की बंद हुई उड़ानों के बाद हुई परेशानी को कम किया जा सकेगा। आपको बता दें कि बुधवार शाम चार बजे के बाद से बोइंग विमानों को उड़ान भरने से मना कर दिया था। देश में स्पाइस जेट के पास 12 और जेट एयरवेज के पास 5 बोइंग विमान हैं।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने के अनुसार, "विस्तारा को अब अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।" वहीं दूसरी ओर विस्तारा ने कहा, "हम नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर बराबर काम कर रहे हैं। उचित समय पर खास विवरण दिए जाएंगे।"
यह विमानन कंपनी, टाटा संस लिमिटेड और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड का एक संयुक्त उपक्रम है, जिसमें टाटा संस की हिस्सेदारी 51 फीसदी है। फिलहाल इसकी उड़ानें 24 स्थानों के लिए हैं, और सप्ताह में 22 विमानों के जरिए 800 से अधिक उड़ानें होती हैं।
Published on:
14 Mar 2019 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
