बैंकों का है पहला हक
2 अगस्त को जारी आदेश में अपीलेट ट्राइब्यूनल के चेयरमैन जस्टिस मनमोहन सिंह ने कहा, 'अपील करने वाले बैंक ने अपने पास गिरवी रखी गर्इ जिन प्राॅपर्टीज के बदले लोन दिया हो, उन्हें तब तक कुर्क या जब्त नहीं किया जा सकता है, जब तक कि प्रत्यक्ष या परोक्ष सांठगांठ की बात साबित न हो जाए।' अपने आदेश में सिंह ने आगे कहा है, गिरवी रखी प्राॅपर्टीज दिए गए नए लोन पर सेक्योरिटी होती हैं। उन्हें कुर्क नहीं किया जा सकता है, खासतौर पर तब जब उन्हें उधार लेने वालों ने फंड डायवर्जन या धोखाधड़ी करने से पहले खरीदा आैर गिरवी रखा हो।'