शोध फर्म काउंटर प्वांइट टेक्नोलॉजी के बाजार अनुसंधान के अनुसार, भारत में अगले चार साल में स्मार्टफोन धारकों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच जाएगी। विश्लेषकों की राय में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार को इसलिए हसरत देख रही हैं, क्योंकि घरेलू बाजार में उनके उत्पाद की मांग अब स्थिर हो गई है। भारत में स्मार्टफोन का बाजार अभी उभार पर है जैसा कि कई साल पहले तक चीन में था।