25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेड वॉर से घबराए डोनाल्ड ट्रंप, Apple से कर डाली यह अनोखी मांग

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एेसा करने से एप्पल को कमाई के साथ टैक्स की भी बचत होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 9 Sep 2018, 6:51 PM IST

Donald Trump

ट्रेड वॉर से घबराए डोनाल्ड ट्रंप, Apple से कर डाली यह अनोखी मांग

नई दिल्ली। अमरीका की ओर से चीन पर आयात शुल्क बढ़ने के बाद दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के अपने उत्पादों की कीमत बढ़ाने के संकेत देने के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन निर्माता से एक बार फिर उसकी विनिर्माण इकाई बीजिंग से वाशिंगटन स्थानांतरित करने के लिए कहा है। एप्पल ने ट्रंप प्रशासन को एक पत्र लिख कर कहा है कि चीन में विनिर्मित उत्पादों पर 200 अरब डॉलर के प्रस्तावित आयात शुल्क से एप्पल घड़ी, एयरपॉड, हेडफोन, होमपॉड स्मार्ट स्पीकर, मैक और प्रमुख कंप्यूटर के पुर्जे महंगे हो गए हैं।

ट्रंप ने ट्वीट कर दिया एप्पल को न्योता

ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि चीन पर भारी आयात शुल्क लगाने के बाद शायद एप्पल की कीमत बढ़ जाए, लेकिन इसका एक आसान समाधान है, जिससे उन पर शून्य कर लगेगा और कर प्रोत्साहन भी होगा। उन्होंने कहा कि एप्पल अपने उत्पाद चीन के बजाए अमरीका में बनाए। नई योजनाएं बनाना अभी से शुरू कर दें। मजा आएगा। जनवरी 2017 में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक से फोन पर बात की थी और उन्होंने अमरीका में तीन बड़ी परियोजनाएं शुरू करने का वादा किया था। लेकिन कुक ने उन दावों पर कभी खुल कर नहीं कहा।

एप्पल ने की थी अमरीका में 350 अरब डॉलर के योगदान की घोषणा

एप्पल ने वास्तव में जनवरी में अमरीकी अर्थव्यवस्था में अगले पांच वर्षो में 350 अरब डॉलर का योगदान करने की घोषणा की थी, जिसमें 2018 में लगभग 55 अरब डॉलर का निवेश भी शामिल था। एप्पल ने शुक्रवार को अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि को लिखे पत्र में कहा कि ट्रंप की ओर से चीनी उत्पादों पर प्रस्तावित आयात शुल्क लगाने से उसके कुछ उत्पादों पर 25 फीसदी से ज्यादा आयात शुल्क लगेगा।

ये भी पढ़ें---

3000 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, ये है 182 मीटर ऊंचाई का सच

पीएम मोदी देने जा रहे आपको ये खास सुविधा, एेसे बदल जाएगी आपकी जिंदगी