25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी देशावासियों को देने जा रहे ये स्कीम, एेसे बदल जाएगी आपकी जिंदगी

पीएम मोदी देशावासियों को एक आैर स्कीम देने की तैयारी में है। अभी कुछ समय पहले ही सरकार ने अपने यूपीआर्इ एेप को अपग्रेड किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 10 Sep 2018, 8:22 AM IST

PM Modi

पीएम मोदी देने जा रहे आपको ये खास सुविधा, एेसे बदल जाएगी आपकी जिंदगी

नर्इ दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवार्इ वाली एनडीए सरकार लगातार कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नए प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी देशावासियों को एक आैर स्कीम देने की तैयारी में है। अभी कुछ समय पहले ही सरकार ने अपने यूपीआर्इ एेप को अपग्रेड किया था। लेकिन अब सरकार जल्द ही वन नेशन वन कार्ड पेश करने वाली है। इसके लिए जोरो शोरों से तैयारियां चल रही है। सरकार द्वारा इस कार्ड को लाॅन्च करने के बाद हमारे आपको लेनदेन का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा।


कर सकेंगे आॅफलाइन भुगतान
सरकार की इस नर्इ स्कीम के तहत सभी उपभोक्तों को एक कार्ड दिया जाएगा। ये कार्ड एक सामान्य डेबिट कार्ड की तरह ही होगा लेकिन इसमें कुछ खास फीचर्स होंगे। इस कार्ड को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जाएगा ताकि सभी तरह के डिजिटल पेमेंट अासानी से किया जा सके। इस कार्ड की सबसे खास बात ये होगी आप इस कार्ड से आप आॅफलाइन मोड में भुगतान कर सकते हैं। इस कार्ड का नाम नेशनल काॅमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) होगा जो आपके भुगतान के से जुड़े सभी काम काे आसानी से निपटा देगा। इस कार्ड के जरिए अाप अपने ट्रैवल किराए से लेकर राशन परचुन की दुकान से राशन खरीदने तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।


इस समय हो सकता है लाॅन्च
एक कार्यक्रम में बात करते हुए नीति आयोग के सीर्इआे अमिताभ कांत ने बताया कि इस कार्ड के लिए बैंक आैर तकनीक से जुड़े सभी कार्यों को पूरा किया जा चुका है। हो सकता है कि आने वाले तीन से चार माह के बीच में इस वन नेशन वन कार्ड को अंतिम परीक्षण के लिए पेश कर दिया जाए। इससे कार्ड के लाॅन्च होने के बाद सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन सेवआें के लिए किए जाने वाले भुगतान को महज एक कार्ड से ही पूरा किया जाएगा। इस कार्ड को आप अपने डेबिट कार्ड आैर क्रेडिट कार्ड के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कार्ड की एक खास बात ये होगी की आपको यात्रा करने के लिए बार-बार टिकट लेने के पचड़े से छुटकारा मिल जाएगा।