जियो को देना होगा इतना जुर्माना
अपने लाॅन्च के बाद से ही देश के टेलिकाॅम सेक्टर में धूम मचाने वाली मुकेश अंबानी की स्वामित्व की कंपनी रिलायंस जियो पर 34 लाख रुपये का जुर्माना लगा या है। रिलायंस जियो ने प्वाइंट इंटरनेट कन्जेशन, एक्सेसिबिलीटि आॅफ काॅल सेंटर आैर कस्टमर सेंटर, आैर कितने फीसदी काॅल्स का जवाब आॅपरेटर्स ने दिया है, जैसे कुछ सर्विस क्वलिटी पैरामिटर्स के उल्लंघन किया था। ये उल्लंघन मार्च तिमाही के दौरान किया गया है। बता दें कि ट्रार्इ टेलिकाॅम आॅपरेटर्स द्वारा ग्राहकों को दिए जाने वाली सुविधाआें को लेकर काफी सख्त रवैया अपना चुका है। 01 अक्टूबर 2017 के बाद से ट्रार्इ ने सभी आॅपरेटर्स को सतर्क कर दिया है कि वो नियमों काे ताक पर रखकर अपनी कमार्इ न करें।