मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोबल नाम की एक कंपनी नया सिम लॉन्च करने जा रही है। यह सिम 4जी सिम होगा और इस पर कॉलिंग-डाटा समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह सिम दिसंबर 2018 तक लॉन्च हो जाएगा और जनवरी 2019 तक लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने दावा किया है कि इस सिम पर एक साल तक कॉलिंग, डाटा, मैसेजिंग समेत सभी प्रकार की सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी। साथ ही इस सिम का नेटवर्क भी अन्य कंपनियों से काफी बेहतर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस प्रकार से मुफ्त सेवाएं देकर जियो ने मार्केट में पैठ बनाई है, ठीक उसी प्रकार से मोबल कंपनी फ्री ऑफर्स के जरिए बाजार में पैठ बनाना चाहती है।