रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस डील से अडानी गैस अपने कर्ज के बोझ से छुटकारा पा सकेगी और साथ ही अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी रणनीतियों पर खर्च कर सकेगी। वर्तमान में, गौतम अडानी इस कंपनी में 75 फीसदी स्टेक के मालिक हैं। बता दें कि अडानी गैस अडानी ग्रुप ही एक कंपनी है जो 6 हजार किलोमीटर के पाइपलाइन डिस्ट्रिब्युशन चैनल पर काम करती है। इस कंपनी के करीब 3 लाख 50 हजार ग्राहक हैं। ये कंपनी अहमदमाबाद, बड़ौदा, फरीदाबाद, खुरजा और पलवल में गैस डिस्ट्रिब्युशन का काम करती है।