नई दिल्ली। पिछली तिमाही की तुलना में जनवरी-मार्च के दौरान प्रॉपर्टी की मांग में तेजी आई और हाउसिंग सेल्स में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह बात प्रॉपटाइगर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में सामने आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार के साथ-साथ कई राज्य सरकारों द्वारा खरीदार के विश्वास को बढ़ाने के लिए किए गए विभिन्न उपायों ने सकारात्मक परिणाम दिखाने शुरू कर दिए हैं, जिससे भारत के आठ प्रमुख आवासीय बाजारों में घर की बिक्री बढ़ गई है। 'रियल इनसाइट-क्यू1सीवाई 21' शीर्षक रिपोर्ट के अनुसार, डेवलपर्स ने प्राथमिक बाजार में 2021 की पहली तिमाही में कुल 66,176 घर बेचे। क्यू1सीवाई 20 की तुलना में, हालांकि विश्लेषण में शामिल बाजारों में घर की बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।