
नई दिल्ली। दिवाली सीजन अपने पीक पर है। धनतेरस और दिवाली सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिवाली आप भी सोने के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल ज्वैलर्स अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए जावरातों पर एक से बढ़कर एक डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहे हैं। ये डिस्काउंट और ऑफर्स खासकर ऑनलाइन, ऑफलाइन और अनऑर्गनाइज्ड में दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कहां कैसा ऑफर मिल रहा है।
यहां मिल रहा है 65 फीसदी तक डिस्काउंट
सरकार के 50 हजार रुपए की बिक्री पर पैन कार्ड जरूरी नहीं करने से ज्वैलर्स को बड़ी राहत मिली है। वह अब नए ऑफर्स भी लेकर आएं है। गीतांजलि डायमंड ज्वैलरी पर फ्लैट 65 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा गोल्ड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर भी डिस्काउंट दे रहा है। गीतांजलि ज्वैलर्स उम्मीद कर रहे हैं कि इससे बिक्री में 30 से 40 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।
ऑनलाइन खरीदारी पर भी डिस्काउंट ऑफर्स
ऑनलाइन ज्वैलरी बेचने वाले ई-कॉमर्स पोर्टल भी 15 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। कैरेटलेन डॉट कॉम, मेलोरा डॉट कॉम, तनिष्क, ज्वैल्स5.डॉट कॉम जैसे ई-कॉमर्स पोर्टल फेस्टिव सीजन के लिए 20 अक्टूबर तक डिस्काउंट दे रहे हैं। ये सभी ई-कॉमर्स पोर्टल गोल्ड, डायमंड ज्वैलरी और मेकिंग चार्ज पर 15 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहे हैं।
लोकल ज्वैलर्स भी दे रहे हैं डिस्काउंट
द बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के सचिव योगेश सिंघल के मुताबिक ज्वैलर्स अपनी बिक्री बढाने के लिए गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर 10 से 15 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहे हैं। दिल्ली के लोकल ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 10 से 20फीसदी का डिस्काउंट दे रहे हैं। गौरतलब है कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद इस सेक्टर में डिमांड की कमी देखी जा रही थी। ऐसे में दिवाली सीजन से ज्वैलर्स को काफी उम्मीदें है।

Published on:
15 Oct 2017 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
