यहां पर रहने वालों को मिलेगा काम
- मंत्रालय के अनुसार उसने 6 राज्यों कि 116 जिलों में गरीब कल्याण योजना अभियान के प्रोग्रेस की समीक्षा की है।
- उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडि़शा और झारखंड राज्यों में दी जाएगी नौकरी।
- पिछले शनिवार पीएम ने रोजगार एवं ग्रामीण लोक सेवा कैंपेन का ऐलान किया था।
- इस कैंपेन का नाम गरीब कल्याण रोजगार अभियान रखा गया था।
- इस योजना के तहत बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों को काम देने की बात कही गई थी।
- इस योजना के तहत ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 50,000 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान हुआ था।