फिलहाल श्री श्री आयुर्वेद टूथपेस्ट, किराने का सामान अौर पर्सनल केयर के उत्पाद का ही सबसे अधिक प्रचार करेगी। कंपनी फेस वाॅश, क्रीम व लोशन, शैम्पू, घी, चावल, नारियल तेल व गुड़ पर ज्यादा ध्यान देगी। बता दें पतंजलि आयुर्वेद पहले से ही इस सेक्टर में धूम मचा रही है। मौजूदा समय में भारत में पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स का बाजार करीब 18,500 करोड़ रुपए का है।