
सरकार ने नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, पुरुषों को भी मिलेगी 730 दिनों की छुट्टी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पुरुष कर्मचारियों को एक नए साल से पहले नया तोहफा दिया है। दरअसल सरकार ने अब केंद्रीय कर्मचारियों के अवकाश के नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियमों के अनुसार अब से पुरुष कर्मचारियों को भी चाइल्ड केयर लीव मिल सकेगी। पूरी नौकरी के दौरान चाइल्ड केयर के लिए सिंगल मेल पैरेंट्स 730 दिन तक की पेड लीव ले सकते हैं।
सरकार ने बदले नियम
आपको बता दें कि पहले ये छुट्टी सिर्फ महिला कर्मचारियों को ही मिलती थी। लेकिन अब से पुरुष कर्मचारियों भी अपने बच्चों की देखरेख करने के लिए छुट्टी ले सकते हैं। मगर ये सुविधा केवल उन्हे ही मिलेगी जिनकी पत्नी की मौत हो चुकी है, या फिर वो तलाकशुदा है, या फिर जिनके बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं।
सरकार ने इसलिए उठाया ये कदम
सरकार ने ये कदम सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के बाद उठाया है। सातवें वेतन आयोग का कहना था कि पुरुष कर्मचारी सिंगल है तो उसके ऊपर ही बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी आ जाती है। इसलिए ऐसे में कर्मचारियों को छुट्टीयों की जरूरत पड़ती है। जिसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया है। नए नियमों के तहत कर्मचारियों को पहले एक साल पूरी सैलरी और दूसरे साल में 80 फीसदी सैलरी मिलेगी। इस तरह की छुट्टी के अलावा महिला कर्मचारी 6 महीने और पुरुष कर्मचारी 15 दिन की छुट्टी ले सकते हैं।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर
Updated on:
28 Dec 2018 01:40 pm
Published on:
28 Dec 2018 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
