
बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन 12 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन लगातार मैचों में जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन कंधे की चोट की वजह से IPL से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं अब उनका वर्ल्ड कप में भी खेलना मुश्किल लग रहा है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम में भी चुना गया है।
नाथन कुल्टर नाइल की जगह टीम से जुड़े थे स्टेन
आपको बता दें कि डेल स्टेन हाल ही में टीम के साथ जुड़े थे और सिर्फ दो मैच ही खेले थे। दोनों ही मैचों में आरसीबी ने जीत दर्ज की थी। पंजाब के साथ बुधवार को खेले गए मुकाबले में भी डेल स्टेन मैदान पर नहीं उतरे थे। डेल स्टेन आरसीबी ने नाथन कुल्टर नाइल की जगह आए थे।
डेल स्टेन की मौजूदगी से मिली काफी मदद- RCB
आरसीबी के चेयरमैन संजीव चुरीवाला ने बताया कि उनके कंधे में चोट है और उन्हें आराम की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वह बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। संजीव ने कहा कि स्टेन की मौजूदगी से टीम को काफी मदद मिली थी। वह टीम में जुनून लेकर आए थे।
डेल स्टेन का अनफिट होना RCB के लिए बहुत बड़ा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका है, क्योंकी टीम ने जिन 3 मैचों में लगातार जीत दर्ज की है, उनमें से 2 मैचों में डेल स्टेन के प्रदर्शन की बदौलत टीम को जीत मिली थी। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी को अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करनी है।
खेल समाचार ( Sports News ) से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस के हर अपडेट. IPL 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE IPL 2019 Match Score अपडेट तथा IPL Match Schedule के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
25 Apr 2019 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
