
Rohit Sharma
नई दिल्ली। हाल ही में भारत की वर्ल्ड कप टीम में चुने गए धुरंधर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने टी-20 (लीग और इंटरैनशनल टी-20) में 8 हजार रन पूरे कर लिए। इस मुकाम को हासिल करने से वो बस 12 रन दूर थे।
तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
टी20 फॉर्मेट में 8000 रन बनाने वाले रोहित शर्मा तीसरे भारतीय और दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले सुरेश रैना (8216 रन) और विराट कोहली (8183 रन) भी इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के 33वें मैच में रोहित शर्मा ने 30 रन की पारी खेली।
IPL में भी 4 हजार रन बना चुके हैं रोहित
अपना 307वां टी20 मैच खेल रहे रोहित शर्मा को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए इस मैच से पहले 12 रन की दरकार थी। उन्होंने क्रिस मौरिस पर चौका लगाकर 8000 रन पूरे किए। रोहित ने इनमें से 4716 रन आईपीएल में बनाए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली और सुरेश रैना दोनों रोहित से आगे हैं। रोहित से पहले भारत की तरफ से सुरेश रैना (8216 रन) और विराट कोहली (8183 रन) ने टी20 में 8000 रन पूरे किए थे। क्रिस गेल ने टी20 में सर्वाधिक 12670 रन बनाए हैं। उनके बाद ब्रैंडन मैकुलम (9922 रन), शोएब मलिक (8701 रन) और डेविड वार्नर (8561 रन) का नंबर आता है।
Published on:
19 Apr 2019 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
