14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021: संजना से लेकर अनुष्का तक इन 5 क्रिकेटरों की पत्नियां IPL में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

IPL 2021 में इन 5 क्रिकेटर की पत्नियां लगाएंगी ग्लैमर का तड़का। कुछ पहली बार आईपीएल वाइफ बिग्रेड में शामिल हुई तो कुछ पहले ही अपने पतियों को कर चुकी हैं चीयर...!      

4 min read
Google source verification
ipl_2021_trophy.png

,,

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 (IPL 2021) शुरू होने में सिर्फ 2 दिन ही शेष बचे हैं। एक तरफ खिलाड़ी इस सीजन अपनी-अपनी टीमों के लिए धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। वहीं उनकी पत्नियां सीजन में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। कुछ खिलाड़ियों की वाइफ तो अभी से ही उनके साथ हैं, तो कोई सीजन के बीच मैच में नजर आ सकती हैं। स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन(Sanjana Ganesan) भी इस बार आईीपीएल की वाइफ बिग्रेड में शामिल हो गई हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर नताशा तक कौन है वो क्रिकेटर्स की वाइफ जिनमें खूबसूरती को लेकर टक्कर रहेगी। आइए जानते हैं....!

यह भी पढ़ें :—कोच रिकी पोंटिंग भरते है टीम में ऊर्जा, धोनी भाई के खिलाफ खेलना बड़ा रोमांचक

संजना गणेशन (Sanjana Ganesan)
संजना गणेशन ने पिछले महीने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से गोवा में शादी की। वैसे तो संजना के लिए आईपीएल का यह कोई पहला सीजन नहीं हैं, इससे पहले भी वह कई सालों से स्पोर्ट्स एंकर के रूप में हिस्सा चुकी हैं। लेकिन मिसेज बुमराह के रूप में वह पहली बार आईपीएल का हिस्सा होंगी। देखने वाली खास बात यह होंगी कि वह इस बार मैदान में किस लुक में नजर आती है। बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन के साथ 15 मार्च, 2021 को गोवा में 7 फेरे लिए थे। शादी के बाद बुमराह पहली बार 9 मार्च को आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से पहला मैच खेलेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि संजना किस तरह से मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करती हैं।

यह भी पढ़ें :—IPL 2021 : कोच रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा, पृथ्वी शॉ ने बल्लेबाजी करने कर दिया था साफ इनकार

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic)
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वाइफ और मॉडल एक्ट्रेस नताशा (Nataša Stanković) भी अपनी हॉट अदाओं का तड़का लगाती नजर आएंगी। फिलहाल वह हार्दिक के साथ चेन्नई में मौजूद हैं, जहां से उनकी इन दिनों कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से हार्दिक अपने परिवार के साथ क्रिकेट टूर पर हैं। आईपीएल के लिए चेन्नई आने से पहले पुणे, अहमदाबाद में भी हार्दिक पांड्या के साथ नताशा चिल मारती नजर आ चुकी हैं। इस बार वह पहली बार आईपीएल में मुंबई को चीयर करती दिखेंगी।

यह भी पढ़ें :—IPL 2021: IPL के लिए छोड़ा देश का साथ, पाकिस्तान से सीरीज छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े ये 2 वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर

धनाश्री वर्मा (dhanashree verma)
शादी के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा(Dhanashree verma)भी इस बार आईपीएल में चहल की टीम को स्पोर्ट करती नजर आएंगी। हालांकि, इससे पहले भी वह पिछले सीजन में चहल को सपोर्ट करने दुबई गई थीं, जहां उन्होंने खूब सूर्खियां बटोरी थी। फिलहाल वह चहल के साथ चेन्नई में है, जहां से वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह कोहली की टीम आरसीबी को सपोर्ट करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें :—IPL 2021: इस IPL में विराट कोहली का विकेट लेकर अपना सपना पूरा करना चाहते हैं ये 22 वर्षीय गेंदबाज

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हर बार की तरह इस बार विराट कोहली की टीम को मैदान पर चीयर करती नजर आएंगी। पिछले साल भी वह अपना बेबी बंप लिए स्टेडियम में फ्लॉन्ट करती दिखीं थीं। इस बार देखना होगा कि क्या वह अपनी बेटी वामिका के साथ विराट को चीयर करेंगी या फिर अकेले ही नजर आएंगी। बता दें कि अभी तक अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका को लाइमलाइट से दूर रखा है।

पंखुड़ी शर्मा (Pankhuri Sharma)
पिछले सीजन में आईपीएल और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले क्रुणाल पांड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा (Pankhuri Sharma)भी इन दिनों अपने पति के साथ चेन्नई में हैं। वह पिछले साल भी आईपीएल के दौरान क्रुणाल और हार्दिक के साथ नजर आई थीं। क्रुणाल की वाइफ किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती है। बता दें कि पंखुड़ी इवेंट और सेलिब्रिटी मैनेजर हैं और उन्होंने 2017 में क्रुणाल पांड्या से शादी की थी।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021-Rajasthan Royals squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021- Kolkata Knight Riders Squad and Players list