
नई दिल्ली। IPL 2021 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। मुंबई के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
हर्षल के पंजे में फंसी मुंबई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने मुंबई के 5 बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हर्षल ने अपनी मिडियम पेस से कहर मचाते हुए आखिरी ओवर में 3 विकेट चटका डाले। उन्होंने अपने 4 ओवर में स्पेल में 5 विकेट झटककर मुंबई इंडियंस को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। हर्षल IPL इतिहास में मुंबई के खिलाफ पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। हर्षल ने अपने 4 ओवरों में 27 रन दिए और 5 विकेट हासिल किए।
हर्षल का डबल अटैक
हर्षल पटेल फिलहाल RCB के लिए कमाल कर रहे हैं। पारी के आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर ही हर्षल ने क्रुणाल पंड्या और कायरन पोलार्ड के विकेट उखाड़ लिए हैं। मुंबई के 7 विकेट गिर गए हैं।
रोहित ने टपकाया कैच
वॉशिंगटन सुंदर से आते ही अपने तीखे तेवर दिखाते हुए ट्रेंट बॉल्ट की दूसरी गेंद पर ड्राइव लगाना चाहा, लेकिन गेंद किनारा लेकर स्लिम में खड़े रोहित शर्मा के पास पहुंची और उन्होंने कैच टपका दिया।
सुंदर ने कोहली के साथ की ओपनिंग
आरसीबी की और कप्तान कोहली के साथ वॉशिंगटन सुंदर सल्लामी बल्लेबाज के रूप में उतरे। लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 10 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। लेकिन देवदत्त पडिकल की गैर हाजिरी में आरसीबी के लिए ओपनिंग कर वॉशिंगटन सुंदर ने सबको चौका दिया।
Published on:
09 Apr 2021 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
