3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Record : आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौके मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो चुकी है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही है। आईपीएल 2022 की बात करें तो अभी तक 14 मैच खेले जा चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 7 Apr 2022, 1:52 PM IST

IPL Records Most fours

IPL Records Most fours

IPL Records : आईपीएल दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और पैसे वाली लीग है। इस लीग ने कई खिलाड़ियों को फर्श से उठाकर अर्श तक पहुँचाया है। फटाफट क्रिकेट की इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की टीमों के खिलाड़ी खेलते हैं। हर साल कोई न कोई नया सितारा हमे देखने को मिलता है। इस लीग में न सिर्फ खेलना बल्कि रन बनाना भी एक खिलाड़ी का सपना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे की 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिन्होंने आईपीएल सर्वाधिक चौके लगाए है। अब जबकि यह भारत के इतनी बड़ी प्रतियोगिता है और इसमें भारतीय खिलाड़ी शामिल न हो ऐसा हो ही नही सकता। इसमे कुछ भारतीय और विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस लिस्ट में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना, हिटमैन रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली का नाम भी शामिल हैं।

1) शिखर धवन

गब्बर के नाम से मशहूर टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन इस लिस्ट में पहले पायदान पर मौजूद हैं। वैसे आईपीएल में उन्होंने कई अलग अलग टीमों की तरफ मैच खेले हैं। धवन ने 195 मैचों की 194 पारियों में 664 चौके लगाए हैं।

2) विराट कोहली

क्रिकेट में शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड जो विराट कोहली ने न बनाया हो। रन मशीन विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके मारने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 210 मैच की 202 पारियों में 549 चौके लगाए हैं। वह शुरू से एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहें हैं।

3) डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने आईपीएल की 150 मैचों में 526 चौके लगाए हैं। इस बार वे हमें दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

4) सुरेश रैना

एक समय था जब सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे लेकिन अब उन्हें शिखर धवन, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें IPL 2022 में सुरेश रैना को कोई खरीददार नहीं मिला और वह इस सीजन कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे आईपीएल के 205 मैचों की 200 पारियों में सुरेश रैना ने 506 चौके लगाए हैं।

5) रोहित शर्मा

आईपीएल में सर्वाधिक चौके लगाने के मामले में हिटमैन रोहित शर्मा पांचवे नंबर पर मौजूद है। रोहित शर्मा ने आईपीएल के 216 मैच की 211 पारियों में 495 चौके लगाए हैं।

यह भी पड़े - IPL 2022 : नीलामी में सस्ते दामों पर बिके ये 5 प्लेयर अब मचा रहें हैं धूम