
दिसंबर से सभी ट्रेनों में लगेंगे चार जनरल कोच, रेलवे ढाई हजार कोच कर रहा तैयार
इटारसी.
भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार रविवार को प्रदेश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन इटारसी पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक, गार्ड लॉबी, सहित रेलवे के मुसाफिर खाने का निरीक्षण किया। पिछले दिनों इटारसी स्टेशन में हुए रेल हादसों के एक्सीडेंटल पाइंट्स को भी देखा।
चेयरमैन सतीश कुमार ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बताते हुए कहा कि अभी यात्री ट्रेनों में दो जरनल कोच लग रहे हैं। दिसंबर माह में सभी ट्रेनों में चार जनरल कोच लगेंगे। इसके लिए रेलवे ढाई हजार नए जरनल कोच तैयार कर रही है। दिसंबर माह से सभी ट्रेनों चार कोच लगेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा कॉमन मैन को होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दो अमृत भारत ट्रेन चलाई जा रही है। अमृत भारत ट्रेन के 50 नए रैक भी बन रहे हैं। नवंबर से ट्रेन सर्किट में डालना शुरू कर देंगे। यह ट्रेन पूरी जनरल कोच की रहेगी। इसमें एसी कोच नहीं होंगे। यह ट्रेन कॉमन मैन को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान जीएम शोभना उपाध्याय, डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी सहित पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
रेलवे के पास पैसों की कमी नहीं-
रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने कहा कि जो यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन में बर्थ दी जा रही है, वही बर्थ अमृत भारत ट्रेन में मिलेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे के पास पैसों की कमी नहीं है। 30 करोड़ रुपए सैंक्शन है, इटारसी रेलवे स्टेशन को भव्य पैसेंजर अनुरूप रेलवे स्टेशन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इटारसी जंक्शन और बेहतर सुविधाओं के साथ निखरेगा।
व्यवस्था देख 25 हजार रुपए का दिया इनाम-
सीआरबी ने बारह बंगला रनिंग रूम और लाबी का भी निरीक्षण किया। जहां उन्हें अच्छी सुविधाए और बेहतर प्रबंधन मिला। जिससे खुश होकर उन्होंने 25 हजार रुपए का पुरुस्कार देने की घोषणा की। बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्य लोको निरीक्षक आरके यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रनिंग रूम में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए चेयरमैन ने खाना खा रहे रेलकर्मियों से भी चर्चा की। इसके अलावा साफ सफाई, एवं रनिंग स्टाफ के रूकने के कक्ष का भी निरीक्षण किया।
रनिंग स्टॉफ की प्रशंसा की-
सीआरबी सतीश कुमार ने रेलवे ट्रेक पर डिरेलमेंट की मंशा से अलग-अलग चीजें मिलने से जुड़े सवाल पर कहा कि इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जांच का विषय हैं। इनमें जांच चल भी रही है। हमारा रनिंग स्टाफ भी पूरी तरह एलर्ट है। तभी समय से पहले इस तरह की घटनाओं को ट्रेस कर लिया जा रहा है।
Updated on:
22 Sep 2024, 9:21 PM IST
Published on:
22 Sep 2024, 9:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.