
इटारसी नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, पंकज चौरे के सिर पर अध्यक्ष का ताज
इटारसी। बहुचर्चित इटारसी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए दिलचस्प चुनाव में अन्तत: भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा के पंकज चौरे को 26 वोट मिले।
इसमें सबसे बड़ी बात ये रही कि 20 वोट भाजपा के सभी पार्षदों के तो है, ही पर कांग्रेस के 14 में से 06 पार्षद ने भीतरघात करते हुए भाजपा के पंकज को वोट दे दिए। इस तरह पंकज चौरे ने कांग्रेस के 6 वोटों में सेंध लगाकर कुल 26 वोट हासिल किया। परिणाम की घोषणा होते ही परिसर में ढोल- ढमाके बजने के साथ ही आतिशबाजी हुई। इससे पहले सुबह 9 बजे ही इटारसी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से पंकज चौरे और कांग्रेस से महिला प्रत्याशी तुलसा वर्मा होंगी उम्मीदवार घोषित किया गया।
आखिर जिसका डर था, वही हुआ
उधर कांग्रेसी खेमे में मातम का माहौल दिखा। दरअसल सुबह से ही कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का खतरा था, आखिर वही हुआ। कांग्रेस के 06 पार्षदों ने भाजपा के पंकज चौरे ने लिए क्रॉस वोटिंग की। इस तरह कांग्रेस की प्रत्याशी तुलसा वर्मा को केवल 08 मत ही मिले। हालांकि क्रॉस वोटिंग के कारण को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी, मीडिया को अभी कुछ भी प्रतिक्रिया देने से बचते रहे।
नपा परिसर में पुलिस बल तैनात
इससे पहले सुबह साढ़े दस बजे से नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन शुरू हुआ। इसको लेकर पूर्ण तैयारी प्रशासन ने पहले ही कर ली थी। नपा परिसर और 100 मीटर दायरे में भारी पुलिस बल सूरजगंज, भारतीय स्टैंट बैंक तिराहे सहित नगरपालिका कार्यालय के समीप पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं टीआई राम स्नेही चौहान के निर्देश पर एसआई विवेक यादव ने मोर्चा संभाला था।
Updated on:
06 Aug 2022 02:09 pm
Published on:
06 Aug 2022 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
