22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौरिया कुर्मी समाज- 32 नवयुगल जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

- चौरिया कुर्मी समाज के सामूहिक विवाह आयोजन में 32 नव युगल जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस कार्यक्रम में बनारस से एक परिवार बेटे की, तो जिले के 2 दिव्यांगों ने भी अपना-अपना जीवन साथी चुना।

less than 1 minute read
Google source verification
चौरिया कुर्मी समाज- 32 नवयुगल जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

चौरिया कुर्मी समाज- 32 नवयुगल जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

इटारसी. चौरिया कुर्मी समाज के सामूहिक विवाह आयोजन में 32 नव युगल जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस कार्यक्रम में बनारस से एक परिवार बेटे की, तो जिले के 2 दिव्यांगों ने भी अपना-अपना जीवन साथी चुना।

स्थानीय कृषि उपज मंडी के मैदान पर आयोजित इस सम्मलेन में संगठन के बैनर पर दूल्हेराजाओं की बारात धोखेड़ा नहर के पास प्रिंस गार्डन में बनाए गए जनवासे से गाजे बाजे के साथ निकाली गई, जो राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए विवाह स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची, जहां मुख्य द्वार पर समाज का युवा संगठन ने बारात की अगवानी की। दोपहर 12 बजे से पाणीग्राहण संस्कार प्रारंभ हुआ, जिसमें आचार्य पं मुरारी उपाध्याय एवं रवि शर्मा के नेतृत्व में 21 ब्राह्मणों के समूह ने करीब 3 घंटे में विवाह की रस्म अदा कराई।

इस दौरान 32 जोड़ो ने फेरे लिए और पैर पखराई सहित विवाह की सभी रस्में पूर्ण करवाई। संगठन की ओर से मंगलसूत्र एवं बिछिया सहित घर गृहस्थी का अनेक सामान प्रत्येक जोड़ों को भेंट किया। समाज संगठन ने सभी नव युगल जोड़ों को श्री रामचरित मानस एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र गोपाल मलैया, जनपद सदस्य मनोज चौधरी, तारारोड़ा, दुर्गेश चौधरी काजलखेड़ा एवं महेश पटेल पांजरा आदि के अलावा विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष रफत जहां सिद्दीकी, पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष धरम दास मिहानी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी, मधुसूदन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गौर, अरुण गालर आदि जनप्रतनिधि जनसाक्षी बने। संगठन अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने आभार जताया।