18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

special train- दिवाली और छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज ही करवा लें रिजर्वेशन

diwali and chhath puja special train- रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया...।

2 min read
Google source verification
train_1.jpg

इटारसी। भारतीय रेलवे (indian railway) ने छठ पूजा तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। आने वाले दिनों में लंबी वेटिंग लिस्ट (waiting list) को देखते हुए अभी से इन ट्रेनों में रिजर्वेशन (irctc) करवा लेना चाहिए। यह स्पेशल ट्रेनें इटारसी के रास्ते चलेंगी। इस दौरान मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक लोगों का सफर आसान होगा।

रेल प्रशासन दुर्गा पूजा से दीवाली और छठ पर भीड़ को देखते हुए इटारसी से होकर तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने जा रही है। रेल प्रशासन ने पटना-सिकंदराबाद के मध्य 21 कोच वाली तीन-तीन ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पिपरिया एवं इटारसी होकर गन्तव्य को जाएगी। इस ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू हो गया है। इनमें से दो ट्रेनें इटारसी, हरदा तथा एक ट्रेन इटारसी, पिपरिया हाल्ट लेकर चलेगी।


ट्रेन संख्या 03281 प्रत्येक गुरुवार को 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पटना से 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पिपरिया 07.05 बजे, इटारसी 08.50 बजे होकर 23.55 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में 03282 सिकंदराबाद से पटना प्रत्येक शनिवार को 29 से 12 नवंबर तक 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 05.30 बजे, पिपरिया 06.28 बजे होकर तीसरे दिन मध्यरात्रि को 00.30 बजे पटना पहुेंचेगी।

दादर-बलिया त्रि-साप्ताहिक : इसी तरह 01025 दादर-बलिया त्रि-साप्ताहिक 3 से 31 अक्टूबर तक प्रति सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दादर से 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01.05 बजे हरदा पहुंचकर, 02.25 बजे इटारसी, 04.00 बजे रानी कमलापति होकर तीसरे दिन 01.45 बजे बलिया पहुंचेगी। 01026 से 05 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रति बुधवार, शुक्रवार, रविवार को बलिया से 15.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 15.15 बजे इटारसी, तीसरे दिन 03.35 बजे दादर पहुंचेगी।

सप्ताह में चार दिन चलेगी दादर-गोरखपुर

सप्ताह में चार दिन दादर-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगी, जोकि हरदा, इटारसी, रानी कमलापति होकर गंतव्य को जाएगी। 01027 दादर से 30 अक्टूबर तक प्रति मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को 14.15 बजे प्रस्थान कर, इटारसी, 04 बजे तीसरे दिन 02.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01028 गोरखपुर से 01 नवंबर तक चार दिन प्रति सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को 14.25 बजे प्रस्थान करेंगी।