
Christmas: Special prayers held in churches, people congratulated each other by feeding cakes.
इटारसी.
क्रिसमस का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा की गई। क्रिसमस पर चर्च व ईसाई संस्थानों को आकर्षक ढंग से रंगों, लाइटों व झालरों से सजाया गया।
इटारसी के फ्रेंड्स चर्च, आरसीसी चर्च और पेन्टीकास्टल चर्च सहित शहर के खेड़ा स्थित गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म पर विशेष प्रार्थना सभा की गई। प्रार्थना सभा के बाद एक दूसरे को लोगों ने केक खिलाया कर क्रिसमस की बधाई दी। फ्रेंड्स चर्च में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई क्रिसमस की बधाई देने पहुंचे। क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराज सिंह भानू ने बताया कि प्रभु यीशु जन्म को लेकर सुबह 8 से 11 तक विशेष प्रार्थना सभा फ्रेंड्स चर्च में की गई। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
क्रिसमस : गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना, लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर दी बधाई
इटारसी.
क्रिसमस का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा की गई। क्रिसमस पर चर्च व ईसाई संस्थानों को आकर्षक ढंग से रंगों, लाइटों व झालरों से सजाया गया।
इटारसी के फ्रेंड्स चर्च, आरसीसी चर्च और पेन्टीकास्टल चर्च सहित शहर के खेड़ा स्थित गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म पर विशेष प्रार्थना सभा की गई। प्रार्थना सभा के बाद एक दूसरे को लोगों ने केक खिलाया कर क्रिसमस की बधाई दी। फ्रेंड्स चर्च में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई क्रिसमस की बधाई देने पहुंचे। क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराज सिंह भानू ने बताया कि प्रभु यीशु जन्म को लेकर सुबह 8 से 11 तक विशेष प्रार्थना सभा फ्रेंड्स चर्च में की गई। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
Published on:
25 Dec 2023 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
