
Free Laptop
MP News: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी अभी भी शासन की सुविधा का इंजतार कर रहे हैं।
अप्रेल में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मंडल अभी तक परिणामों की समीक्षा नहीं कर पाया। मंडल ने जिले में 70 परीक्षार्थियों की सूची जारी है जिन्होंने दूसरे राज्यों या मंडलों से पढ़ाई की थी।
साल 2024 में पहली बार वे मंडल की परीक्षा में शामिल हुए और 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। अब मंडल परीक्षार्थियों की जांच करवा रहा है कि संबंधित परीक्षार्थियों ने एक बार में परीक्षा पास की या नहीं। मंडल के निर्देश पर डीईओ ने सूची जारी कर संबंधित स्कूल प्राचार्यों से विद्यार्थियों का सत्यापन कर 28 अक्टूबर तक जानकारी मांगी है।
शासन की ओर से प्रतिभावान विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिए 25 हजार की राशि दी जाती है। विभाग भले ही दूसरे मंडलों से आए परीक्षार्थियों की जांच करवा रहा हो लेकिन मंडल के ही परीक्षार्थियों की कोई सुध नहीं ली है। यही कारण है कि ऐसे परीक्षार्थियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं बुलाई गई है।
उक्त योजना के तहत गत वर्ष जिले में लगभग 1400 परीक्षार्थियों को लेपटॉप की राशि मिली थी। हालांकि अभी तक मंडल ने इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिए है। यही कारण है कि विभाग ने भी ऐसे परीक्षार्थियों के बारे में कोई जानकारी नहीं बुलाई है।
इस साल की मंडल की बोर्ड परीक्षा में जिले से 10 हजार 173 परीक्षार्थी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 6 हजार 919 बच्चों ने परीक्षा पास की थी। पास हुए परीक्षार्थियों में 5 हजार 117 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की थी। इन्हीं से प्रतिभावान परीक्षार्थियों को चयनित किया जाएगा। इनमें 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक वाले छात्रों को अभी तक चयनित नहीं किया गया है। अलावा 1798 परीक्षार्थियों ने द्वितीय व 4 परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
Updated on:
25 Oct 2024 02:17 pm
Published on:
20 Oct 2024 03:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
