
इटारसी : रेलवे न्यू यार्ड क्षेत्र में बिना सुरक्षा दीवार की पुल-पुलिया
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
इटारसी. मानसून की आमद आने वाले कुछ दिनों में हो सकती है। ऐसी स्थिति में बारिश के दौरान शहर के रेलवे क्षेत्र में न्यू यार्ड क्षेत्र के पुल-पुलिया बदहाल हैं, ऐसी स्थिति में यहां जलभराव की स्थिति बन सकती है। इन पुल-पुलियाओं पर रेलिंग या सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। जो पहले दीवार बनी थी, वे ढह गई। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में इन पुलियों से निकलने वाले वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं।
हर साल बारिश में इन पुल-पुलियाओं पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। न्यू यार्ड क्षेत्र में मेहरागांव की नदी है। हर साल यह उफान पर आ जाती है। इसके कारण रेलवे क्षेत्र में जलभराव-बाढ़ की स्थिति आ जाती है। इस पर पुल और पुलिया दोनों बने हैं, लेकिन रैलिंग या सुरक्षा दीवार नहीं है। मेहरागांव नदी पर लगी रैलिंग लोहे के फ्रेम का है, जिसका एक हिस्सा पिछले साल जलभराव के दौरान टूट गया था। इसी तरह इसी नदी पर रेलवे यार्ड की तरफ जाने वाली पुलिया भी बिना रैलिंग की है।
फिलहाल यह है स्थिति
- न्यू यार्ड में रेलवे द्वारा कराए जा रहे ब्रिज का निर्माण 4 माह से रुका पड़ा है। नाले पर बना यह ब्रिज बारिश में डूब जाता है। रेलवे हॉस्पिटल रेलवे स्कूल एवं रेलवे कर्मचारी को ड्यूटी जाने में परेशानी होती है।
- इटारसी न्यू यार्ड भीलाखेड़ी डोलारिया रोड को जोड़ने वाली रोड राज टॉकीज के सामने कई वर्षों से यह गड्ढा बना हुआ है। जल्द ही इसे दुरुस्त नहीं किया गया, तो कई दुर्घटनाएं होंगी।
- मेहरागांव नदी की रेलिंग पिछले वर्ष वर्षा अधिक बारिश होने की वजह से पानी के बहाव में बह गई थी। आज तक इस रेलिंग को दोबारा रेलवे ने नहीं लगाया। जलभराव की स्थिति में कभी भी दुर्घटना घट सकती है।
रेल अधिकारियों से मिलेगी यूनियन
पमरे मजदूर संघ के सदस्य अर्जुन ऊंटवार ने बताया कि न्यू यार्ड क्षेत्र में मेहरागांव की नदी निकलती है। इसके ऊपर कच्चे पुल-पुलिया है। केवल रेलवे लाइन के ऊपर पक्का पुल है। बाकी रेल कर्मियों की आवाजाही के लिए बने पुलिया कच्ची हैं, जोकि नदी से कम ऊंचाई पर है। इन पर दीवार तथा रेलिंग नहीं है। नदी में जब ऊफान पर आ जाती है, तब पुल-पुलिया डूब में आ जाते है। ऐसी स्थिति में वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर इसे पार करते हैं। इन पुल-पुलिया पर हादसे रोकने सुरक्षा की दीवार बनाने यूनियन जल्द ही रेलवे के अधिकारियों से मिलेगा।
Published on:
13 Jun 2023 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
