16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लायंस फुटबॉल क्लब जबलपुर और निजामुद्दीन फुटबॉल क्लब भोपाल ने जीता मैच

फाइटर फुटबॉल क्लब द्वारा इटारसी में पहली बार आयोजित की जा रही अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता  

less than 1 minute read
Google source verification
Lions Football Club Jabalpur and Nizamuddin Football Club Bhopal won the match.

Lions Football Club Jabalpur and Nizamuddin Football Club Bhopal won the match.

इटारसी. फाइटर फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल प्रशाल खेड़ा में नव जाग्रति फुटबॉल क्लब इटारसी एवं निजामुद्दीन फुटबॉल क्लब भोपाल के बीच खेला गया। दूसरा मैच बड़वानी फुटबॉल क्लब विरुद्ध लायंस फुटबॉल क्लब जबलपुर के बीच खेला गया। लायंस फुटबॉल क्लब जबलपुर और निजामुद्दीन फुटबॉल क्लब भोपाल ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल एवं कोच भागवत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच नव जागृति फुटबॉल क्लब विरुद्ध निजामुद्दीन फुटबॉल क्लब भोपाल के बीच खेला गया। जिसमें निजामुद्दीन फुटबॉल क्लब भोपाल ने 3 - 1 से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच फैजल रहे। दूसरा मैच बड़वानी फुटबॉल क्लब विरुद्ध लायंस फुटबॉल क्लब जबलपुर के बीच खेला गया। लायंस फुटबॉल क्लब जबलपुर टीम ने मैच 5-0 गोल से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बट्टी रहे।मैच के अतिथि सतीश कुमार वरिष्ठ प्रबंधक इंडियन ऑयल कार्पोरेशन इटारसी, सभापति राकेश जाधव, हरप्रीत छबड़ा, अजय सिंह तोमर, मंजीत कलोसिया, अभिषेक तिवारी, कुलदीप रघुवंशी, बेअंत सिंह बंजारा द्वारा दोनों ही टीम के खिलाडिय़ों के साथ परिचय प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के रेफरी शालिग्राम विश्वकर्मा, मैच कमिश्नर शरद सिलावट, विशाल शर्मा, कुलदीप रघुवंशी, नीरज यादव, आयुष शर्मा, कपिल, अभिषेक कुमार रहे।

आज इनके बीच होगा मुकाबला-

अखिल भारतीय नर्मदापुरम गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा में बुधवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच तमिलनाडु पुलिस और यूथ डेवलपमेंट महू इंदौर के बीच दोपहर दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच डीएफओ झाबुआ और ए यूनियन नीमच के बीच शाम 4 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीम को खेल मैदान में एक घंटे पहले रिपोर्टिंग करनी होगी।