11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रक से टेंपो को मारी टक्कर और घसीटते ले गया, देखें LIVE वीडियो

हाइवे 69 पर पथरौटा के पास टेंपो को आधा किमी. घसीटने के बाद रुका ट्रक, थाने पहुंचा मामला, हुआ समझौता..

2 min read
Google source verification
photo_2020-12-13_21-23-09.jpg

इटारसी. नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर ने एक सवारी टैंपो को आधा किलोमीटर दूर तक हाइवे पर घसीट डाला। गनीमत थी हादसे में टैंपो ड्राइवर सहित राहगीरों को कोई चोट नहीं आई। घटना के दौरान सड़क से आवाजाही कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। आधा किलोमीटर दूरी तक घसीटने के बाद ट्रक रुक गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्ष के लोग पथरौटा थाने पहुंच गए, जहां समझौता होने की वजह से मामला दर्ज नहीं किया गया।

देखें वीडियो-

पहले गुमठी को उड़ाया फिर टेंपो को घसीटा
रविवार शाम पथरौटा थाने के एमइएस बेरियर रोड पर नशे में धुत एक ट्रक चालक ने पहले तो सड़क किनारे एक होटल में ट्रक घुसेड़ दिया। इसके बाद सामने खड़े सफेद रंग के सवारी टैंपो को टक्कर मारते हुए फिल्मी स्टाइल में करीब आधा किमी घसीटता ले गया। ट्रक लगभग 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाइवे पर टैंपो को सामने फंसाकर दौड़ रहा था। जिसका पथरौटा और हाइवे के आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस तरीके से ट्रक चालक वाहन चला रहा था, उसे देखकर पता चल रहा था कि ट्रक चालक नशे में धुत था। गनीमत थी कि टैंपो में कोई सवारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि ट्रक बैतूल की तरफ से इटारसी की ओर आ रहा था। ट्रक के एक साइड में बड़े-बड़े अंग्रेजी के अक्षरों में इबादत लिखा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पथरौटा पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक व उसके चालक रामचंद उइके सहित टैंपो और उसके चालक को थाने ले आई थी। थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि यहां दोनों पक्षों में समझौता होने की वजह से प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।

...तो हो जाता बड़ा हादसा
राहगीरों ने बताया कि इस रोड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ा, जिसके बाद ट्रक एक होटल में घुस गया। ट्रक चालक जिस तरह अनियंत्रित गाड़ी दौड़ा रहा था, लोग दहशत में आ गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि हाइवे किनारे एक होटल के बाद एक सवारी टैंपो को आगे फंसाकर ट्रक चालक तेज रफ्तार में ट्रक सड़क पर भगाता चला गया। गनीमत थी हाइवे पर टैंपो छूटकर आसपास की दुकानों, घरों या फिर राह चलते लोगों से नहीं टकराया, वरना बड़ा हादसा हो जाता।

देखें वीडियो- कलेक्टर ने बाबू को चेतावनी देते कहा- 'रिश्वत ली तो कर दूंगा ऐसी तैसी'