17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह हैं इटारसी के पुनीत, बन गए मिस्टर इंडिया

150 लोगों के बीच मुंबई में हुआ काम्पटीशन

2 min read
Google source verification
punit malviya

Compilation in Mumbai

इटारसी. फूड पाइजनिंग हो गई थी लेकिन मां और परिजनों के कहने पर प्रतियोगिता में शामिल होकर १५० प्रतियोगियों में इटारसी के पुनीत मालवीय मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर आए हैं। पुनीत ने मुंबई अंधेरी में कंट्री क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने वाले मालवीय का कहना है समर्पित भाव से लगे रहने से सफलता जरूर मिलती है। पुनीत ने मुंबई में नवीन वाडिया प्रोडेक्शन द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिसेज प्रतियोगिता में शामिल होकर यह खिताब जीता है। इसमें देश भर के १५० प्रतियोगी शामिल हुए थे।
वोटिंग से हुआ था चयन - मिस्टर इंडिया के लिए जब भोपाल में ऑडिशन हुआ था तो पुनीत ऑडिशन को मिस कर गए थे क्योंकि उनकी मौसेरी बहन का विवाह था। बाद में पुनीत ने वोटिंग के माध्यम से प्रतियोगिता में एंट्री ली। उन्होंने देश के ३०० युवाओं में से टॉप फाइव में तीसरे स्थान प्राप्त किया था।
आयुध निर्माणी में करते है नौकरी - पुनीत आयुध निर्माणी इटारसी में जनरल फिटर की पोस्ट पर कार्यरत हैं और 2014 से नौकरी नहीं करते हैं। वइ इस प्रतियोगिता के लिए छुट्टियां लेकर तैयारियां करते थे। इसमें निर्माणी के अधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिला।
मेंटनेंट करना है जरूरी - पत्रिका से चर्चा करते हुए बताया कि मिस्टर इंडिया पुनीत ने कहा कि फिटनेस तो जरूरी है इसके साथ आपकी बॉडी लैंग्वेज, बातचीत का तरीका और ज्ञान होना भी आवश्यक है। पुनीत अभी २६ साल के हैं उन्होंने बताया कि उनकी लेजर फिटनेस के लिए उनका खास सहयोह मुकेश मालवीय और उनकी टीम से मिला। वह चाहते हैं कि उनका टेलेंट देश के काम आए।

अब हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में मनेगा प्रतिभा पर्व
इटारसी. जिले के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में प्रतिभा पर्व के बाद अब हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में भी प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। यह प्रतिभा पर्व २७ दिसंबर से शुरू होगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान संचालनालय से अधिकारियों का दल इसका निरीक्षण करेगा। जिले में १२९ हाई व हायर सेकंडरी स्कूल हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अधिकारी(आरएमएसए) द्वारा सभी स्कूलन प्राचार्यों इस संबंध में जानकारी दी गई है। सत्यापन अधिकारी द्वारा स्कूलों में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करना है। एडीपीसी राजेश गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में जिले के लिए नियुक्त ओआईसी निरीक्षण प्रतिभा पर्व की जानकारी लेंगे।