12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर बनाई रांगोली, मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

महिला एवं बाल विकास परियोजना इटारसी द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम  

less than 1 minute read
Google source verification
Rangoli made on Beti Bachao Beti Padhao theme, meritorious girl students honored

Rangoli made on Beti Bachao Beti Padhao theme, meritorious girl students honored

इटारसी.

महिला एवं बाल विकास परियोजना इटारसी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय एक्शन प्लान एवं माइक्रो प्लान अंतर्गत माह दिसंबर 2023 की गतिविधियों में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकारों पर चर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम एवं मेधावी छात्राओं का सम्मान नालंदा मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।कार्यक्रम में अतिथि विधायक सीतासरन शर्मा, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भरत वर्मा, मनीष ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास दीप्ति शुक्ला द्वारा दी गई। कार्यक्रम में विशेष वक्ता पुलिस विभाग से रीना खरे, लॉयर भावना चौधरी विधिक सलाहकार के रूप में उपस्थित रहे। करियर गाइडेंस भारती चौकसे द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर बालिकाओं द्वारा नृत्य, स्पीच एवं गायन प्रस्तुत किया गया। रांगोली प्रतियोगिता भी हुई।

कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पढ़ाई शिक्षा सुरक्षा का अधिकार अभिव्यक्ति का अधिकार और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। मेधावी छात्रा ऋ षिका अग्रवाल, श्रुति यादव को सम्मानित किया गया।