
1 हजार रुपए महीना किराये पर मिलेगी स्मार्ट फिश पार्लर में दुकान
नर्मदापुरम नगरपालिका परिषद में 4, इटारसी नगरपालिका परिषद में 3 तथा पिपरिया नगरपालिका परिषद में 1 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना की जाएगी। स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना नगरपालिका एवं मत्स्य विभाग द्वारा चयनित मत्स्य वि₹य स्थल पर की जाएगी। स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना/निर्माण एवं रख-रखाव नगरपालिका परिषद द्वारा किया जाएगा। नगर पालिका इटारसी अब फिश पार्लर के मामले में तैयारी कर रही है।
मत्स्यकीय बोर्ड ने आधुनिक फिश मार्केट के लिए इटारसी को 13 साल पहले चुुना था। आधुनिक मछली बाजार बनाने का मामला पहले भू-भाटक और इसके बाद जमीनी पेंच में फंसकर रह गया। फिलहाल मछली बाजार खुले में चबूतरे पर लगता है। अब मत्स्य विकास विभाग नर्मदापुरम द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में मछली विक्रेताओं तथा उपभोगताओं को ताजी/हाईजेनिक मछली के विक्रय एवं क्रय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में नगरपालिका क्षेत्र में 8 स्मार्ट फिश पार्लर खोलने की तैयारी है।
मत्स्यकीय बोर्ड हैदराबाद की योजना
खुले में दुकान लगाकर मछली बेचने वालों के लिए 2010 में मत्स्यकीय बोर्ड हैदराबाद ने प्रदेश के 38 शहरों में मछली बाजार बनाने की योजना तैयार की थी। इसमें इटारसी शहर को शामिल किया गया था। इसके लिए दस फीसदी राशि नपा को लगाना था, शेष राशि बोर्ड से मिलती। इस बाजार में मछली ग्रेडिंग, ड्रेसिंग शेड, कचरा पेटी, पंप हाउस, चील्ड स्टोरेज टैंक, स्टोर रूम, मीट विक्रेताओं के लिए चबूतरे बनना था।
मांझी मछुआ कल्याण समिति ने की कई बार मांग
भू-भाटक का निराकरण करने मांझी मछुआ कल्याण समिति ने पूर्व में मुख्यमंत्री, मछुुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मंत्री, कलेक्टर और एसडीएम को पत्र लिखकर कई बार मांग की है। समिति अध्यक्ष मोहन रैकवार का कहना है कि केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड के अंतर्गत मछली बाजार का निर्माण होना था, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। व्यवस्थित मछली बाजार बनने से स्वच्छता के साथ कई सुविधाएं मिलेंगी। अब फिश पार्लर के लिए मछुआ आवेदन कर रहे हैं। वर्तमान में मछली बाजार मटन मार्केट के सामने खुले परिसर में लग रहा है। मछली व्यापारियों ने खुद ही चबूतरे तैयार करके बैठक व्यवस्था बनाई है। बांस के सहारे पन्नी और अस्थाई शेड डालकर छांव किया गया है। ऐसी स्थिति में यहां व्यापार किया जाता है।
स्मार्ट फिश पार्लर के आवंटन के बाद 1 हजार रुपए प्रति माह किराया संबंधित नगरपालिका में देय होगा। स्मार्ट फिश पार्लर की इकाई लागत राशि 5 लाख रुपए है।
-एमआर काले, सहायक संचालक मत्स्य विभाग
Published on:
04 Aug 2023 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
