13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीमद् जिन तारण तरण महोत्सव का शुभारंभ

आध्यात्मवाणी रजत कवर का हुआ समर्पणशनिवार को निकलेगी पालकी शोभायात्रा

2 min read
Google source verification
taran taran festival begins in itarsi, jain mandir, chetyalay, digamber

taran taran festival begins in itarsi, jain mandir, chetyalay, digamber

इटारसी. दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रीमद् जिन तारण तरण जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आचार्य प्रवर १०८ श्रीमद् जिन तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज की ५६९ वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में यह आयोजन हो रहा है। महोत्सव के प्रथम दिन आध्यात्मवाणी रजत कवर का समर्पण कार्यक्रम हुआ।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन शुक्रवार को सुबह धर्म ध्वजा का रोहण किया गया। इसके बाद आत्मानंद जी महाराज के प्रवचन हुए। सुबह १० बजे आध्यात्मवाणी रजत कवर का समर्पण कार्यक्रम हुआ। आचार्य प्रवर श्री तारण स्वामी विरचित द्वारा समर्पण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया। इस कार्यक्रम के चांदी के पात्र में आध्यात्मवाणी रखी जाती है। इस कार्यक्रम का सौभाग्य वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अमीरचंद, शीलचंद, अमित कुमार, शिरोमणी सेठ, किशोर कुमार , मेघा सचिन, नम्रता सपन जैन को मिला।
इसके बाद रात ९ बजे से १० तक आत्मानंद जी महाराज के प्रवचन हुए।
आज निकलेगी पालकी शोभायात्रा
महोत्सव के तहत दूसरे दिन आज शनिवार को श्री जिनवाणी पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। पालकी में श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य जी महाराज द्वारा ५०० वर्ष पूर्व हस्तलिखित प्राचीन ग्रंथों के दर्शन के लिए आयोजित शोभायात्रा सुबह ८.३० शुरू होगी जो ११ बजे संपन्न होगी। इसके बाद श्री मंदिर विधि, प्रवचन, आरती चंदन प्रभावना का आयोजन होगा। इसके बाद १२.३० बजे महावीर भवन में पात्र भावना कार्यक्रम संपन्न होगा। शाम ७ बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जैन समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
रविवार को आनंद मेला
जयंती महोत्सव के तहत रविवार को सुबह ९ बजे आत्मानंद जी महाराज के प्रवचन, फिर १० बजे से श्री मंदिर विधि आरती चंदन प्रभावना के बाद चैत्यालय प्रांगण में प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। दोपहर में २ बजे महावीर भवन में आनंद मेला का आयोजन होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्टेशन प्रबंधक सुनील कुमार जैन मौजूद रहेंगे। रात ९ बजे से १० बजे तक चैत्यालय में प्रवचन होंगे।