31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में नहीं रहेंगी एक भी मक्खी मच्छर, छिपकली चुहा भी भागेंगे, जानें भगाने के 10 टिप्स

हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू व अचूक उपाय जो चींटी, चूहा, मक्खी से तो मुक्ति दिलाएंगे ही, साथ में अन्य छोटी-छोटी बातों में भी काम आएंगे।  

2 min read
Google source verification
10 home remedies to get rid of rat, ant and lizards

10 home remedies to get rid of rat, ant and lizards

जबलपुर। घरों में मक्खी, मच्छर, छिपकली और चुहों को देखकर लोग परेशान हो जाते हैं। काफी प्रयासों के बाद भी इन्हें घर से बाहर नहीं किया जा सकता है। तो आइए हम आपको बताते हैं 10 ऐसे ही टिप्स जिन्हें आजमाने से सारे कीड़े मकोड़े घर से भाग जाएंगे।

1: चींटियां नहीं करेंगी परेशान: चींटियों से किचिन का सामान बचाना है तो उनके बिल के सामने ककड़ी के छोटे टुकड़े काट कर रख दें। वे कुछ ही घंटों में गायब हो जाएंगी।

2: चूहों से परेशानी: चूहे भगाने के लिए घर के उन स्थानों पर काली मिर्च के दाने फैला दें, जहां वे छिप जाते हैं। 24 घंटों में चूहे घर से बाहर हो जाएंगे।

home remedies ,
Get Rid of rat
, ant and lizards, how to get rid of lizards, home remedy in hindi, makkhi machhar kaise badhaye" src="https://new-img.patrika.com/upload/2017/11/26/lemonginger-26-1493179518-25-1511601917_4585709-m.jpg">

3: च्युइंगम से छुटकारा: कई बार बच्चे च्युइंगम खाते-खाते कपड़ों पर भी चिपका लेते हैं। इसे हटाने का सबसे अच्छा उपाय है कपड़े को घंटा भी फ्रीजर में रख दें। च्युइंगम आसानी से निकल जाएगी।

4: स्याही के दाग नहीं दिखेंगे: कपड़े से स्याही के दाग हटाने के लिए दाग में टूथपेस्ट लगा दें, फिर उसे अच्छी तरह से सूख जाने दें। फिर सामान्य कपड़ों की तरह धुलें, दाम नहीं मिलेंगे।

5: ज्यादा मिलेगा नींबू का रस: नींबू से ज्यादा रस निकालने के लिए उन्हें गर्म पानी में कुछ देर के लिए रख दें, फिर जूस निकालें, उम्मीद से ज्यादा जूस मिलेगा।

6: आलू में नहीं होगा एक भी छिलका: आलू का छिलका जल्दी निकालने के लिए उबले आलूओं को तत्काल ठंडे पानी में डाल दें, फिर फटाफट छिलके उतर जाएंगे।

7: प्याज से नहीं आएंगे आंसू: प्याज काटने पर आंसू न आएं, इसके लिए च्यूइंगम खाते हुए प्याज काटें। बिना रोये सारे प्याज कट जाएंगे।

8: दांत चमकने लगेंगे: दांतों का पीलापन हटाने के लिए बेकिंग सोडा में हाइड्रोजन पैरॉक्साइड की कुछ बूंदें डालकर ब्रश करें। दांत मोतियों जैसे चमकने लगेंगे।

9: स्मैल से बर्तन नहीं महकेगा: कूकर में पत्तागोभी रखते समय एक ब्रेड ऊपर से रख दें, पत्तागोभी की स्मैल नहीं आएगी।

10: चमक उठेगा आइना: आईने को साफ करने के लिए कोल्ड ड्रिंक स्प्राइट का स्प्रे करें। सब कुछ क्लियर हो जाएगा।

Story Loader